Firecracker Factory : पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, हादसे में ढह गया 2 मंजिला मकान

Firecracker Factory : मध्यप्रदेश के मुरैना में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। एक घर में पटाखे (Firecracker Factory) बनाए जा रहे थे। तभी जोरदार धमाके (Firecracker Factory) के बाद दो मंजिला मकान ढह गया।

जिसमें तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग अब भी मलबे में दबे हुए हैं। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है। बम धमाके इतने तेज थे कि दो मंजिला मकान ढह गया। धमाके की आवाज इतनी जोरदार थी कि आसपास के करीब 200 मीटर के दायरे में घरों में कंपन्न महसूस किया गया।

यह भी पढ़ें : Firecrackers on Diwali : इस दिवाली इन राज्यों में नहीं जला सकेंगे पटाखे, नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने जारी किया नोटिस

Firecracker Factory धमाके से गिरी घर की छत

गुरुवार को सुबह करीब 11.15 बजे यह हादसा हुआ। बम धमाकों से गिरे मकान को देख राहगीरों ने डायल 100 और 108 को सूचना दी। तत्काल पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई थी।

एंबुलेंस की मदद से घायलों को तुरंत ट्रीटमेंट दिया गया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। फायर ब्रिगेड की दमकलें भी पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग मलबे में दबे हो सकते हैं। इस घर में दिवाली से पहले पटाखे बनाए जा रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भयानक था कि बम के धमाकों के कारण दो मंजिला मकान की छत गिर गई। कुछ लोगों के दबे होने की भी आशंका है। प्रारंभिक सूचना में बताया गया है कि करीब 7-8 लोग झुलस गए। इनमें से तीन ने मौके पर दम तोड़ दिया। जबकि आधा दर्जन लोग अब भी मलबे में दबे हुए हैं।

यह भी पढ़ें : Bomb Threat in Mumbai : त्यौहार से पहले मुंबई में धमाके की साजिश, तीन सीरियल ब्लास्ट की मिली धमकी

लोगों को मलबे में से निकालने का काम किया जा रहा है। घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया। खबर लिखे जाने तक बचाव कार्य जारी था।

200 मीटर के दायरे में दहल गया शहर

बताया जा रहा है कि हम वहां से गुजर रहे थे। तभी जोरदार धमाकों के साथ आसपास का क्षेत्र गूंज गया। लोग दहशत से अपने घरों से बाहर आ गए। लोगों ने बताया कि करीब दो सौ मीटर दूर स्थित मकानों में भी कंपन्न महसूस किया गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button