छत्तीसगढ़ में पहली बार मतदान करने वाले वोटर्स को साधने की कोशिश, कांग्रेस कराएगी ‘फर्स्ट टाइम वोटर’ मैराथन

First Time Voter Marathon: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पहली बार वोट डालने वाले युवाओं को साधने की कोशिश कर रही है। दरअसल, रायपुर में पहली बार वोट करने वालों युवाओं के लिए कांग्रेस मैराथन कराने जा रही है। फर्स्ट टाइम वोटर मैराथन नाम से ये आयोजन 30 अक्टूबर को होगा, जिसमें 18 से 25 साल तक के युवा भाग ले सकेंगे। मैराथन तेलीबांधा तालाब से सुबह 7 बजे शुरू होगी और घड़ी चौक होते हुए गांधी मैदान तक जाएगी। मैराथन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कन्हैया कुमार और छत्तीसगढ़ के स्पोर्ट्स इन्फ्लूएंसर शामिल होंगे।मैराथन में पहले 100 विजेताओं से CM भूपेश बघेल मुलाकात करेंगे।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ के सभी 90 सीटों पर BJP-कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित, जानिए दोनों पार्टियों के चुनावी गणित
बता दें कि 2023 छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में पहली बार वोट देने वाले युवाओं की संख्या लगभग 18 लाख है। कांग्रेस पार्टी का फोकस इन्हीं 18 लाख वोटर्स पर है। नए वोटर्स को पार्टी के साथ जोड़ने और कांग्रेस को वोट डालने के लिए पार्टी कई तरह के अभियान भी चला रही है। मैराथन में रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से किया जा सकता है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म लिंक और QR कोड के जरिए किया जा सकता है। जबकि ऑफलाइन फॉर्म के जरिए भी रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है, जिसे पार्टी के कार्यकर्ता फर्स्ट टाइम वोटर्स के बीच में ले जा रहे हैं। (First Time Voter Marathon)
बात हे स्वाभिमान के, हमर पहली मतदान के..
आप भी इस मैराथन का हिस्सा बनें. QR कोड को स्कैन करें या https://t.co/Gwler14L2b पर रजिस्टर करें. https://t.co/nH54yJRKsH
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) October 25, 2023
कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने 5 साल में युवाओं के लिए राजीव युवा मितान के 13 हजार 242 क्लब बनाए और 132 करोड़ की राशि दी गई। 44 हजार शासकीय पदों पर नौकरी दी गई और 42 हजार शासकीय पदों पर भर्ती जारी। 10 स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम आदर्श महाविद्यालय और 33 बाकी कॉलेज खुले। राज्य चिकित्सा शिक्षा के विस्तार के लिए 4 नए मेडिकल कॉलेज 3 नए निजी मेडिकल कॉलेज खोले जा चुके हैं और 4 प्रक्रिया में है। 1 लाख से ज्यादा युवाओं के लिए फ्री बस सेवा की शुरुआत की गई। ब्लॉक स्तर पर निशुल्क 144 स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना शुरू की गई। वहीं BJP भी नए वोटर्स को साधने में जुटी हुई है। (First Time Voter Marathon)



