US में 3 जगहों पर फायरिंग, 22 लोगों की मौके पर ही मौत

Mass Firing in America: अमेरिका में मास फायरिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला ल्यूइस्टन मेन के एक रेस्टोरेंट का है, जहां बुधवार की रात मास शूटिंग में 22 लोगों की मौत हो गई है। जबकि करीब 60 घायल हो गए हैं। इनमें से कई की हालत गंभीर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने लोगों से छिपने के लिए कहा है। क्योंकि अभी तक हमलावर पकड़ा नहीं गया है। उसके इलाके में छिपे होने की खबर है। आरोपी का नाम रॉबर्ट कार्ड बताया जा रहा है। हमलावर ने ऐसा क्यों किया इसका पता नहीं चल पाया है, लेकिन उसकी तस्वीर सामने आ गई है। वह हाथ में गन लेकर फायर करके जाते हुए दिख रहा है।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में पहली बार मतदान करने वाले वोटर्स को साधने की कोशिश, कांग्रेस कराएगी ‘फर्स्ट टाइम वोटर’ मैराथन

पुलिस के मुताबिक रात करीब 8 बजे गोलीबारी 3 जगह हुई। इस दौरान लोग परिवार और दोस्तों के साथ मौजूद थे। आरोपी ने तीन अलग-अलग कमर्शियल सेंटर्स में गोलीबारी की। इनमें स्पेयरटाइम रिक्रिएशन, स्कीमेंजीस बार एंड ग्रिल रेस्तरां और एक वॉलमार्ट सेंटर शामिल है। ल्यूइस्टन, एंड्रोस्कोगिन काउंटी का हिस्सा है और मेन के सबसे बड़े शहर पोर्टलैंड से लगभग 35 मील यानी 56 किमी उत्तर में है। व्हाइट हाउस ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मेन के गवर्नर जेनेट मिल्स, सांसद और अधिकारियों ने मामले पर चर्चा की। उन्होंने हर तरह से मदद का आश्वासन दिया है। (Mass Firing in America)

अमेरिका में आबादी से ज्यादा गन

दूसरी तरफ ल्यूस्टन से करीब 8 मील की दूरी पर लिस्बन शहर में पुलिस को हमलावर की कार खड़ी होने की जानकारी मिली है। ये देखते हुए लिस्बन में सभी लोगों को घर के अंदर ही रहने की सलाह दी गई है। ल्यूइस्टन सिटी काउंसिल रॉबर्ट मैक्कार्थी का घर घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर है। उन्होंने बताया कि ये बहुत ही डराने वाली घटना थी। हमने अपने घरों के दरवाजे बंद करके अपनी रक्षा के लिए बंदूक उठा ली थी। हम बस यही सुनने का इंतजार कर रहे थे कि हमलावर पकड़ा गया है। हमारी संवेदनाएं उनके साथ हैं, जो गोलीबारी में मारे गए हैं। बता दें कि नागरिकों के बंदूक रखने के मामले में अमेरिका दुनिया में सबसे आगे है। अमेरिका की आबादी 33 करोड़ है, लेकिन गन 40 करोड़ है। मतलब लोगों से ज्यादा गन मौजूद है। (Mass Firing in America)

Related Articles

Back to top button