Google Analytics —— Meta Pixel

साहू समाज के पांच प्रतिनिधियों को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री के प्रति जताएंगे आभार

रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन द्वारा साहू समाज के पांच प्रतिनिधियों को राज्य के विभिन्न आयोगों, निगम-मंडल और संस्थाओं में अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया जाएगा।

शासन द्वारा ममता साहू को राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष, चंदूलाल साहू को राज्य भंडार गृह निगम का अध्यक्ष, जितेन्द्र साहू को तेलघानी बोर्ड का अध्यक्ष, नंदे साहू को रायपुर विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष तथा टोमन साहू को रेड क्रॉस सोसायटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इन नियुक्तियों को समाज के लिए गौरव और महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व बताते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए समाजजनों से अधिकाधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू व प्रदेश महामंत्री उधो राम साहू ने कहा कि विभिन्न महत्वपूर्ण संस्थाओं में समाज के प्रतिनिधियों को जिम्मेदारी मिलना सामाजिक सहभागिता और प्रतिनिधित्व की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

आभार कार्यक्रम 30 अगस्त को

मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापन एवं आभार व्यक्त करने का कार्यक्रम रविवार, 30 अगस्त 2026 को प्रातः 11 बजे मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम, मेकाहारा हॉस्पिटल, रायपुर में आयोजित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ ने समाज के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समाजजनों से कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh News: विवेक आचार्य बने छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के कार्यकारी संचालक

Back to top button
error: Content is protected !!