Flight Bomb Threat : मॉस्को से इंडिया आ रही फ्लाइट में मिली बम की सूचना, दिल्ली में हुई लैंडिंग

Flight Bomb Threat : मॉस्को से दिल्ली आने वाली फ्लाइट में बम होने की सूचना मिलने के बाद अफरा तफरी मच गई। अधिकारियों ने बताया कि रेस्क्यू टीम एयरपोर्ट पहुंच गई है। सभी यात्रियों को सुरक्षित प्लेन से उतार लिया गया। फिलहाल, उनके सामान और प्लेन की तलाशी ली गई। 

यह भी पढ़ें : Electric Vehicle Policy : इस राज्य सरकार का ऐलान, अब इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर मिलेगी लाखों की छूट

Flight Bomb Threat : फ्लाइट में सवार थे 386 यात्री

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियों को देर रात सूचना मिली कि मॉस्को से रात करीब 3:20 बजे दिल्ली आ रही फ्लाइट No SU 232 में बम है। इसके बाद रेस्क्यू टीम को मौके पर तैनात किया गया। विमान की रनवे 29 पर लैंडिंग करवाई गई। पहले सभी यात्रियों, फिर क्रू मेंबर्स को सुरक्षित नीचे उतारा गया। फ्लाइट में 386 यात्री और 16 क्रू मेंबर्स थे।

Flight Bomb Threat पहले भी मिल चुकी फ्लाइट में बम की सूचना

इससे पहले ईरान से चीन जा रही फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली थी। 10 दिन पहले ईरान के यात्री विमान में बम की खबर आई थी। इसके बाद यात्री विमान के पायलटों से दिल्ली एटीसी से संपर्क कर विमान उतारने की अनुमति मांगी थी। विमान में बम की धमकी मिलने के बाद प्लेन के पायलट ने दिल्ली में लैंडिंग की इजाजत मांगी, लेकिन ATC ने दिल्ली की जगह जयपुर या चंडीगढ़ जाने को कहा।

हालांकि, भारत की ओर से जयपुर और चंडीगढ़ में विमान उतारने का विकल्प दिया गया था। लेकिन पायलटों ने विमान को उतारने से मना कर दिया था। इसके बाद विमान करीब 45 मिनट तक भारत के ऊपर उड़ता रहा।

यह भी पढ़ें : बस में आग लगने से 18 लोगों की मौत, बाढ़ प्रभावित थे सभी

विमान के पीछे लगा दिए थे सुखोई लड़ाकू विमान

ईरान की फ्लाइट में बम की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसिया अलर्ट हो गई थीं। इसके बाद भारतीय वायुसेना ने विमान के पीछे सुखोई लड़ाकू विमान लगा दिए थे। हालांकि, बाद में ईरान से हरी झंडी मिलने के बाद विमान को चीन के लिए रवाना किया गया। चीन में लैंडिंग के बाद जांच में बम की बाद अफवाह निकली।

Related Articles

Back to top button