Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ के टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या में बढ़ोतरी के लिए हुई पहल, पढ़ें पूरी खबर

Forest Minister Kashyap: वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर स्थित नंदनवन जू और सफारी का दौरा किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने नंदनवन जू और सफारी से चीतल को अचानकमार टाइगर रिजर्व, लोरमी, बिलासपुर ट्रांसलोकेट किए जाने के लिए रेस्क्यू वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जंगल सफारी से कुल 150 हिरणों को अचानकमार टाइगर रिजर्व में छोड़ने की अनुमति मिली है। इसी कड़ी में पहली बार कुल 42 चीतल को रवाना किया गया। वन मंत्री कश्यप ने नंदनवन जू और सफारी के प्रयासों की सराहना की और अचानकमार में प्रे-बेस बढ़ाने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम बताया।

यह भी पढ़ें:- डिप्टी CM विजय शर्मा ने की पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक, कहा- बड़े गांवों का होगा योजनाबद्ध विकास

मंत्री कश्यप ने चीतलों के स्थानांतरण के संदर्भ में कहा कि वन्यजीवों सुरक्षा और आवास और उनके संरक्षण के लिए इस प्रकार की ट्रांसलोकेशन गतिविधियां आवश्यक हैं। अचानकमार टाइगर रिजर्व अपने समृद्ध जैव विविधता और प्राकृतिक आवास के लिए जाना जाता है। इस टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या में बढ़ोतरी के लिए प्रे-बेस बढ़ाने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए यह प्रयास किया जा रहा है। मंत्री केदार कश्यप ने वन विभाग के अधिकारियों से कहा कि जंगल सफारी के जानवरों का सही ढंग से देखभाल करें, पानी, चारा और इलाज का समुचित व्यवस्था। (Forest Minister Kashyap)

उन्होंने पर्यटकों के लिए संचालित भ्रमण व्यवस्थाओं का जायजा लिया और नवाचार करने के निर्देश दिए। पर्यटकों के लिए सेल्फी पॉइंट बनाया जाए, जिससे पर्यटक, जानवरों के साथ सेल्फी ले सकें। पर्यटकों की सुविधा के लिए भ्रमण गाड़ियों में पानी और अन्य व्यवस्था दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए। वन मंत्री केदार कश्यप ने जंगल सफारी में भ्रमण के बाद वन विभाग के अधिकारियों के साथ जंगल सफारी की आगामी कार्य योजना के बारे में चर्चा की। उन्होंने इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप जंगल सफारी में नवीन सुविधाओं और विभिन्न गतिविधियों को जोड़ने पर विशेष जोर दिया। मंत्री कश्यप ने जंगल सफारी स्थित बॉटनिकल गार्डन का आकर्षण बढ़ाने समेत फिश एक्वेरियम की स्थापना के संबंध में निर्देशित किया। (Forest Minister Kashyap)

इसी तरह जंगल सफारी में पर्यटकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए फाइबर टॉप बसों को अत्याधुनिक ढंग से सुसज्जित करने और वातानुकूलित यात्री प्रतीक्षालय के निर्माण के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए। वन मंत्री के निर्देशों के मुताबिक सभी निर्माण कार्यों के लिए 31 जुलाई तक की समय सीमा निर्धारित की गई है। इस दौरान विधायक इंद्र कुमार साहू, प्रधान मुख्य वन संरक्षक और वन बल प्रमुख व्ही. निवास राव, प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुधीर अग्रवाल, मुख्य वन संरक्षक राजू आगसिमनी, नंदनवन जू और सफारी के संचालक सह वनमंडलाधिकारी धम्मशील गणवीर, वनमंडलाधिकारी रायपुर लोकनाथ पटेल, सहायक संचालक वाय. के. डहरिया, अधीक्षक नंदनवन जू, रायपुर अभय पांडेय, उप वनमंडलाधिकारी, रायपुर विश्वनाथ मुखर्जी और नंदनवन जू और सफारी अंतर्गत कार्यरत समस्त परिक्षेत्र अधिकारी, वन्यप्राणी चिकित्सक और कर्मचारी उपस्थित थे। (Forest Minister Kashyap)

Back to top button
error: Content is protected !!