छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का गठन, मुख्यमंत्री साय बने अध्यक्ष, राजस्व मंत्री वर्मा उपाध्यक्ष

Chhattisgarh Revenue and Disaster Management Dept : छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में आपदा प्रबंधन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का गठन किया है। इस प्राधिकरण के पदेन अध्यक्ष मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे, जबकि राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा को पदेन उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
यह भी पढ़े :- ममता शर्मसार : मां ने प्रेमी संग निकाह की चाहत में दो मासूम बच्चों को रसगुल्ले में ज़हर देकर मार डाला

प्राधिकरण में राज्य के विधायकों या सांसदों में से दो सदस्यों को अध्यक्ष द्वारा नामांकित किया जाएगा। इसके अलावा, राज्य के मुख्य सचिव को मुख्य कार्यकारी अधिकारी-सदस्य, तथा राहत आयुक्त को पदेन सदस्य सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। (Chhattisgarh Revenue and Disaster Management Dept)
अनुभवी नागरिक और वरिष्ठ अधिकारी भी होंगे शामिल
प्राधिकरण में आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में अनुभव रखने वाले एक गणमान्य नागरिक को भी अध्यक्ष द्वारा नामांकित किया जाएगा। साथ ही, अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव या सचिव में से अध्यक्ष द्वारा दो अन्य सदस्यों को भी नामांकित किया जाएगा। (Chhattisgarh Revenue and Disaster Management Dept)
बैठक संचालन की रूपरेखा
राजस्व विभाग के आदेश के अनुसार:
प्राधिकरण की बैठक आवश्यकतानुसार, अध्यक्ष द्वारा निर्धारित समय और स्थान पर होगी।
बैठक की अध्यक्षता स्वयं अध्यक्ष करेंगे।
प्रत्येक सदस्य को एक मत का अधिकार प्राप्त होगा। निर्णय बहुमत के आधार पर लिया जाएगा।
सामान्य स्थिति में अध्यक्ष मतदान नहीं करेंगे, लेकिन मत बराबर होने की स्थिति में उनका मत निर्णायक होगा।
बैठक की सूचना, सचिव के हस्ताक्षर से, कम से कम सात दिन पूर्व भेजी जाएगी।
गणपूर्ति के लिए कुल सदस्यों की 50% उपस्थिति आवश्यक होगी।
यदि गणपूर्ति नहीं हो पाती, तो बैठक दो घंटे के लिए स्थगित की जाएगी और पुनः बुलाई गई बैठक गणपूर्ति के बिना भी वैध मानी जाएगी।



