ममता शर्मसार : मां ने प्रेमी संग निकाह की चाहत में दो मासूम बच्चों को रसगुल्ले में ज़हर देकर मार डाला
मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर ज़िले के रुड़कली तालाब अली गांव में एक मां ने ममता को शर्मसार कर देने वाली वारदात को अंजाम दिया। प्रेमी संग निकाह करने की चाह में 25 वर्षीय मुस्कान ने अपने ही दो मासूम बच्चों को ज़हर देकर मौत के घाट उतार दिया।
यह भी पढ़े :- Iran-Israel War : ईरान-इजराइल युद्ध में अमेरिका की एंट्री, ईरान के 3 परमाणु ठिकानों पर बरसाए बम
पुलिस जांच में सामने आया है कि मुस्कान ने यह कृत्य अपने प्रेमी जुनैद के कहने पर किया, जिसने उसे ज़हर मिले रसगुल्ले दिए थे। मुस्कान ने वही रसगुल्ले अपने चार वर्षीय बेटे अरहान और एक वर्षीय बेटी अनाया को खिला दिए, जिससे दोनों की मौत हो गई।
प्रेमी को बच्चों से नहीं था लगाव
पुलिस के अनुसार, जुनैद अविवाहित है और खेती करता है। वह मुस्कान से शादी करना चाहता था, लेकिन उसके बच्चों को स्वीकार करने को तैयार नहीं था। इसी वजह से दोनों ने मिलकर बच्चों को रास्ते से हटाने की साजिश रची।
पिता की गैरमौजूदगी में रची गई साजिश
घटना के समय बच्चों का पिता वसीम, जो वेल्डिंग का काम करता है, चंडीगढ़ में था। उसी दौरान मुस्कान और जुनैद ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। बच्चों की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम फैल गया।
इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में शोक और आक्रोश व्याप्त है। लोग स्तब्ध हैं कि एक मां अपने प्रेमी के लिए इतनी क्रूर कैसे हो सकती है। वसीम के घर में अब बच्चों की हँसी की जगह सिर्फ सन्नाटा और आँसू हैं।
पहले भी भाग चुकी थी प्रेमी के साथ
सूत्रों के अनुसार, मुस्कान तीन साल पहले भी जुनैद के साथ घर से भाग गई थी। बाद में परिवार के समझाने पर वह लौट आई थी और वसीम ने उसे माफ कर एक बार फिर से रिश्ता निभाने की कोशिश की थी। लेकिन मुस्कान दोबारा जुनैद के संपर्क में आ गई और इस बार उसने वह कर डाला जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।



