Iran-Israel War : ईरान-इजराइल युद्ध में अमेरिका की एंट्री, ईरान के 3 परमाणु ठिकानों पर बरसाए बम
US strikes on Iran’s nuclear facilities : ईरान और इजराइल के बीच जारी तनाव में अब अमेरिका भी खुलकर शामिल हो गया है। खबरों के मुताबिक, अमेरिका ने ईरान के तीन प्रमुख परमाणु ठिकानों—फोर्डो, नतांज और इस्फहान—पर हवाई हमले किए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया के जरिए इन हमलों की पुष्टि की और कहा कि फोर्डो में भारी बमबारी की गई।
यह भी पढ़े :- महिला यात्री की बाल-बाल बची जान, RPF जवान की सतर्कता की हो रही सराहना
B-2 बॉम्बर्स से हमला?
रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका ने अपने स्टेल्थ B-2 बॉम्बर्स का इस्तेमाल किया, जो बंकर बस्टर बम गिराने में सक्षम हैं। माना जा रहा है कि फोर्डो परमाणु साइट को इन्हीं विमानों ने निशाना बनाया। हमले से कुछ घंटे पहले ही इन बॉम्बर्स को रवाना किया गया था, जिसके बाद युद्ध में अमेरिका की सक्रिय भागीदारी की अटकलें तेज हो गई थीं। (US strikes on Iran’s nuclear facilities)
यह भी पढ़े :- India’s Got Talent controversy : विवाद के बाद समय रैना की यूट्यूब पर वापसी की अटकलें तेज, कमबैक टूर का भी किया ऐलान
देश को संबोधित करेंगे ट्रंप
हमलों के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिकी समयानुसार रात 10 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे) राष्ट्र को संबोधित करने की घोषणा की है। माना जा रहा है कि इस संबोधन में वे युद्ध को लेकर महत्वपूर्ण बयान दे सकते हैं। (US strikes on Iran’s nuclear facilities)




