Google Analytics —— Meta Pixel

India’s Got Talent controversy : विवाद के बाद समय रैना की यूट्यूब पर वापसी की अटकलें तेज, कमबैक टूर का भी किया ऐलान

India’s Got Talent controversy : कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर चर्चा में हैं। ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो में माता-पिता को लेकर की गई विवादित टिप्पणी के बाद उन्होंने यूट्यूब से अपने सभी वीडियो हटा दिए थे। यह मामला इतना बड़ा हो गया था कि समय को गुवाहाटी क्राइम ब्रांच के सामने पेश भी होना पड़ा। अब सोशल मीडिया पर उनके फैंस की ओर से वापसी को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

यह भी पढ़ें :- R Madhavan flat rent : घर बैठे ₹6.50 लाख महीना कमाएंगे आर माधवन, ₹17.5 करोड़ वाला लग्जरी फ्लैट किराए पर दिया

दरअसल, रेडिट पर समय रैना के फैंस इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि वह जल्द ही यूट्यूब पर वापस आ सकते हैं। एक यूजर ने लिखा, “समय जल्द ही यूट्यूब पर लौट सकते हैं।” वहीं दूसरे ने मजाकिया अंदाज में कहा, “अब सब समय का खेल है।” एक अन्य यूजर ने रणवीर अल्लाहबादिया का जिक्र करते हुए लिखा, “रणवीर आ गया तो अब समय भी चैनल पर वापस आएगा ना?” (India’s Got Talent controversy)

क्या था ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद?

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ एक कॉमेडी शो था जिसमें समय रैना के अलावा यूट्यूबर्स अपूर्वा मखीजा, आशीष चंचलानी और रणवीर अल्लाहबादिया शामिल थे। आरोप था कि शो में कई अश्लील टिप्पणियां की गईं, जो सार्वजनिक मंच पर नहीं की जानी चाहिए थीं। खासकर रणवीर के एक बयान को लेकर सोशल मीडिया पर काफी गुस्सा देखने को मिला। इसके बाद पूरे शो को लेकर विवाद गहराता चला गया।

समय रैना ने विवाद के बाद खुद को सोशल मीडिया से दूर कर लिया था और अपने यूट्यूब चैनल से सभी वीडियो हटा दिए थे। इस घटना के बाद उनके करियर पर अस्थायी ब्रेक लग गया था। (India’s Got Talent controversy)

कर चुके हैं कमबैक टूर का ऐलान

हाल ही में समय रैना ने एक बार फिर स्टेज पर वापसी की है। उन्होंने अपने नए टूर का ऐलान किया है और एक पब्लिक इवेंट में भी दिखाई दिए। हालांकि उन्होंने अभी तक यूट्यूब पर वापसी को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन फैंस को उम्मीद है कि वह जल्द ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी दोबारा नजर आएंगे। (India’s Got Talent controversy)

Back to top button
error: Content is protected !!