Balodabazar : तेलासी में विहिप-बजरंग दल की ग्राम कार्यकारिणी का गठन, युवाओं ने लिया नशा त्याग और सनातन रक्षा का संकल्प

Balodabazar (पलारी): ग्राम तेलासी में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) एवं बजरंग दल की ग्राम कार्यकारिणी का भव्य गठन समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विहिप रायपुर विभाग के पदाधिकारी राजेश केशरवानी, जिला अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, जिला उपाध्यक्ष बिसौहा राम वर्मा, नगर संयोजक रवि यादव एवं सहसंयोजक दिनेश यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े :- सीएम साय की गृह विभाग को सख्त हिदायत: नए कानून लागू करें, अपराध जांच में सुधार लाएं
ग्राम के मरार समाज भवन में मां परमेश्वरी एवं श्रीराम दरबार की पूजा-अर्चना के साथ बैठक की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच रामायण ध्रुव, पंचगण एवं ग्राम के प्रबुद्धजन भी मौजूद थे।
बैठक में बड़ी संख्या में ग्राम के युवाओं ने विहिप एवं बजरंग दल की सदस्यता ग्रहण की और सनातन धर्म, हिन्दू समाज एवं गौ-ग्राम की सेवा के लिए निष्ठा से कार्य करने की शपथ ली।
सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने युवाओं को नशा त्यागने, अनावश्यक मोबाइल उपयोग से बचने, बुजुर्गों का सम्मान करने, मंदिरों व तालाबों की स्वच्छता बनाए रखने तथा गौसेवा को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं को खेती के साथ-साथ अन्य स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बनने और तन-मन-धन से समाज, परिवार व संगठन की सेवा करने की प्रेरणा दी। साथ ही गांव में अवैध कार्यों का विरोध करने, अनजान बाहरी व्यक्तियों पर सतर्क निगाह रखने और धर्म विरोधी एवं राष्ट्र विरोधी गतिविधियों की सूचना तत्काल थाने में देने का भी आग्रह किया गया।
सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें:
ग्राम अध्यक्ष – अशोक पटेल
ग्राम मंत्री – मुकेश यादव
साप्ताहिक मिलन प्रमुख – उमेश पटेल
बजरंग दल ग्राम संयोजक – व्यासनारायण कमल
ग्राम सहसंयोजक – रवि राजपूत
गौरक्षा प्रमुख – कनेश्वर कमल
इसके अतिरिक्त चंद्रहास पटेल, जितेंद्र पटेल, ठाकुरराम ध्रुव, रोशनलाल पटेल, लखेश्वर पटेल, खेमचंद पटेल, रोहन पटेल, पी. कुमार पटेल, कुंजबिहारी पटेल, लोकेंद्र पटेल, शरद पटेल, हेमसिंह कमल, छन्नू कमल, मोहन बोलदार, नरेंद्र ध्रुव, खिलेश धीवर, रणवीर देवदास, लालजी पटेल, गौतम देवदास, जगदीश कमल, भूपेंद्र पटेल, ऐश्वर्य कमल, युवराज राजपूत, गौतम पटेल, अरविंद कमल, मिथिलेश यादव, कार्तिक पटेल, हरिशंकर धीवर, प्रेमलाल पटेल, दुर्गेश यादव, अजय यादव, भोजराम पटेल, चिमनलाल साहू, हरिशंकर पटेल, भूपेश पटेल, राजेन्द्र कमल, नेमीचंद पटेल, मनीष कमल, रूपेश कुमार एवं लेखराम पटेल सहित अनेक युवाओं ने संगठन की सदस्यता ली। (Balodabazar)
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने सनातन धर्म, गौ-संरक्षण एवं ग्राम विकास हेतु समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। (Balodabazar)




