Google Analytics —— Meta Pixel

ट्रंप के सामने ऐसा सरेंडर 1.4 करोड़ भारतीयों का अपमान है: पूर्व CM अरविंद केजरीवाल

Former CM Arvind Kejriwal: भारत-अमेरिका संबंधों को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिक्रिया दी है, जिसे लेकर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ट्रम्प को खुश करने के लिए देशभर के कपास किसानों को दांव पर लगा दिया। दोनों देशों के बीच ये कैसी बातचीत चल रही है ? केवल एक तरफा बातचीत ? अपने किसानों, व्यापारियों और युवाओं के रोजगार को ताक पे रख के भारतीय बाजार को पूरी तरह से अमेरिकियों के लिए खोला जा रहा है। अगर पूरे भारतीय बाजार पर अमेरिकियों का कब्जा हो गया तो हमारे लोग कहां जाएंगे ?

यह भी पढ़ें:- ट्रंप के भारत-US व्यापार वार्ता पर पोस्ट और PM मोदी की प्रतिक्रिया पर सियासी हलचल तेज, जानिए किसने क्या कहा ?

उन्होंने कहा कि ट्रंप के सामने ऐसा सरेंडर ना केवल भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए घातक है, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का अपमान भी है। देश उम्मीद करता है कि प्रधानमंत्री कमजोर नहीं पड़ेंगे और देश के मान की रक्षा करेंगे। पूर्व विदेश राज्य मंत्री एम.जे. अकबर से लेकर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, शिवसेना और कई अन्य नेताओं ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है। पूर्व विदेश राज्य मंत्री एम.जे. अकबर ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप का बदला हुआ मूड, बदली हुई भाषा और लहजा इस बात का प्रमाण है कि प्रधानमंत्री मोदी की स्वदेशी विदेश नीति कितनी प्रभावशाली रही है। जब प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट रुख अपनाया कि भारत को धमकाया नहीं जा सकता तो यह संदेश साफ था कि दोहरे मापदंड नहीं चलेंगे। (Former CM Arvind Kejriwal)

अजीत डोभाल का बैकचैनल डिप्लोमेसी में महत्वपूर्ण योगदान: अकबर 

अकबर ने कहा कि भारत ने स्वतंत्रता किसी व्यापार सौदे की छोटी रियायतों के बदले आत्मसमर्पण के लिए नहीं ली थी। ट्रंप और मोदी के ट्वीट से यह भी स्पष्ट है कि भारत और अमेरिका मित्र हैं और मित्रों के बीच संवाद से मतभेद सुलझते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि NSA अजीत डोभाल का बैकचैनल डिप्लोमेसी में महत्वपूर्ण योगदान है, और यह रणनीति सकारात्मक प्रभाव डाल रही है। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि भारत-अमेरिका संबंध आज के नहीं हैं। पंडित नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, नरसिंह राव, मनमोहन सिंह और अटल बिहारी वाजपेयी ने इन संबंधों को मजबूत किया, लेकिन मोदी सरकार ने पारंपरिक नीति को छोड़ते हुए ‘हाउडी मोदी’, ‘नमस्ते ट्रंप’ और ‘अगली बार ट्रंप सरकार’ जैसे कार्यक्रमों से संबंधों को चुनावी रूप दे दिया। अब जो भी बातचीत हो, वह सिर्फ मोदी और ट्रंप के बीच नहीं, बल्कि भारत और अमेरिका के हितों पर आधारित होनी चाहिए। (Former CM Arvind Kejriwal)

Back to top button
error: Content is protected !!