भांग पीकर विधानसभा आते हैं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार: पूर्व CM राबड़ी देवी

Former CM Rabri Devi: बिहार में RJD विधायकों ने विधानसभा सत्र से वॉकआउट करते हुए आरोप लगाया कि CM नीतीश कुमार और सत्तारूढ़ गठबंधन NDA ने पूर्व CM राबड़ी देवी समेत बिहार की महिलाओं का अपमान किया है। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और RJD नेता राबड़ी देवी ने कहा कि नीतीश कुमार भांग पीकर विधानसभा आते हैं। महिलाओं को अंट-शंट बोलते हैं और महिलाओं का अपमान करते हैं, जिसमें मैं भी शामिल हूं, वे हमारा अपमान करते हैं। उन्हें देखना चाहिए कि जब हम सत्ता में थे तो हमने किस तरह का काम किया। उनके आस-पास के लोग जो कहते हैं, वह वही बोलते हैं। उनकी अपनी पार्टी के सदस्य और कुछ भाजपा नेता उनसे ऐसी बातें कहने के लिए कह रहे हैं। राबड़ी देवी ने कहा कि नीतीश कुमार कहते हैं कि साल 2005 से पहले महिला कपड़ा नहीं पहनती थी। 

यह भी पढ़ें:- Bastar Pandum 2025 : मुख्यमंत्री ने किया ‘बस्तर पंडुम 2025’ का लोगो अनावरण, बोले – बस्तर के असल जीवन को करीब से जानने-समझने का मिलेगा अवसर 

पूर्व CM राबड़ी देवी ने कहा कि नीतीश कुमार के पीछे पांच लोग लगे हुए हैं। वही लोग जो बोलते हुए नीतीश कुमार केवल वही करते हैं। इन पांच लोगों में संजय झा, विजय चौधरी, अशोक चौधरी, ललन सिंह हैं, जो उनका कान भरते हैं। इसी वजह से नीतीश कुमार महिलाओं को बेइज्जत करते हैं। बता दें कि विधान परिषद में नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के तीखी बहस हुई थी। नीतीश कुमार ने राबड़ी को कहा था कि आप जब मुख्यमंत्री थी तो बिहार में कोई काम नहीं हुआ था। (Former CM Rabri Devi)

RJD नेता तेजस्वी यादव ने साधा निशाना

RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि अब स्थिति गंभीर हो गई है। बिहार में हर कोई हैरान है कि बिहार में सरकार कैसे चल रही है? बागडोर एक ऐसे आदमी के हाथ में है जो अचेत अवस्था में है, जिसकी हालत ठीक नहीं है।इस तरह का बयान कि हमने इसके पति को बनाया, उसके पति को बनाया ठीक नहीं है, लालू जी ने कितने लोगों को बनाया। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को दो बार मुख्यमंत्री बनाया। लालू जी और नीतीश कुमार के बीच कोई तुलना नहीं हो सकती। नीतीश कुमार के पास कोई नीति नहीं है, कोई सिद्धांत नहीं है, कोई विचारधारा नहीं है। सब जाए भाड़ में जाए, हम कुर्सी के जुगाड़ में, ये हैं नीतीश कुमार। (Former CM Rabri Devi)

Back to top button
error: Content is protected !!