Google Analytics —— Meta Pixel

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन, अस्पताल में ली आखिरी सांस

न्यूज डेस्क

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा के कद्दावर नेता और राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह का निधन हो गया है। लंबी बीमारी से जूझ रहे कल्याण सिंह ने लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई अस्पताल में आखिरी सांस ली। आपको बता दें कि बीमारी के कारण है उन्हें 4 जून को अस्पताल में भर्ती किया गया था । भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में एक कल्याण सिंह का भारतीय राजनीति में बड़ा कद रहा है। उन्हें हमेशा ही भाजपा के कद्दावर नेता के तौर पर देखा जाता था।

इस रक्षाबंधन पर बन रहे हैं दो विशेष मुहूर्त, भाई की लम्बी आयु के लिए राखी बांधते समय पढ़ें ये मंत्र

बाबरी मस्जिद के विध्वंस के समय कल्याण सिंह ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। 6 जनवरी 1932 को कल्याण सिंह का जन्म अलीगढ़ में हुआ था । भाजपा के कद्दावर नेता कल्याण सिंह उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री भी रहे। कल्याण बुलंदशहर और एटा से लोकसभा के सदस्य चुनकर दिल्ली पहुंचे इसके साथ ही वह राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के तौर पर भी देश को सेवा दे चुके हैं। आपको बता दें कि राज्यपाल का कार्यकाल समाप्त होने के बाद कल्याण सिंह लखनऊ लौट गए जिसके बाद उन्होंने फिर से एक बार भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेली।

Back to top button
error: Content is protected !!