Google Analytics —— Meta Pixel

Brain Eating Amoeba : केरल में दिमाग खाने वाले अमीबा का चौथा केस मिला, अबतक तीन की मौत

Brain Eating Amoeba : कोरोना ने दुनिया भर में तबाही मचाई थी। अब एक नई बीमारी सामने आई है। जिसे कोरोना से 97 प्रतिशत ज्यादा खतरनाक बताया जा रहा है। यह बिमारी कुछ और नहीं बल्कि अमीबिक मेनिंगोएनसेफेलाइटिस (पीएएम) (Brain Eating Amoeba) नाम से जाना जाता है। जो कि गलेरिया फाउलेरी नामक अमीबा के कारण होती है। शनिवार को केरल में एक और बच्चा इस बीमारी की चपेट में आ चुका है। इससे पहले इसी वजह से तीन बच्चों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़े :- अमरावती सेंट्रल जेल में बॉल बम के फटने से जोरदार विस्फोट, फैली दहशत, जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्यों में अलर्ट जारी किए है। जिसमें बच्चों को नदी और तालाबों से दूर रहने की चेतावनी दी गई है। उनके द्वारा बताया गया कि अमीबा संक्रमण मानसून में सबसे ज्यादा एक्टिव होता है। इसे मिट्टी में पाया जाता है, जो की नदी के रास्ते इंसानों के शरीर तक पहुंच जाता है। इसलिए नदी, तालाब या किसी भी तरीके जलाशयों से दूर रहने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को जिम्मेदारी लेने का आदेश दिया गया है।

एनसीडीसी के एक अधिकारी ने इसे कोरोना से 97 गुना ज्यादा खतरनाक बताया है। साथ ही उन्होंने बताया कि इस बीमारी में 100 में से 98 मरीजों की मौत होने की पूरी संभावना होती है। यह बीमारी महज चार से 18 दिनों के अंदर फैल जाता है। अगर तुलना किया जाए तो कोरोना कोरोना और टीबी संक्रमण की मृत्युदर से क्रमश 97 और 10 गुना ज्यादा है। एनसीडीसी के मुताबिक केरल के कोझिकोड, मलप्पुरम और कन्नूर में तीन बच्चों की मौत हो गई है। वहीं चौथा मामला अब केरल के किसी अन्य राज्य से सामने आया है। शुरुआती समय में ये बीमारी केवल 2 राज्यों में पहुंची थी। अब ये बीमारी 4 से पांच राज्यों तक पहुंच चु की है।

क्या है ये बीमारी
इस संक्रमण को विज्ञान की भाषा में Primary amoebic meningoencephalitis नाम दिया गया है। जिसमें अमीबा ब्रेन के टिशूज (Brain Eating Amoeba) को नष्ट कर देता है। जिसकी वजह से ब्रेन में सूजन बढ़ जाती है और इंसान की ब्लड क्लॉटिंग की वजह से मौत हो जाती है। कहा जाता है कि स्वीमिंग और गोताखोरी के दौरान अमीबा युक्त पानी नाक के जरिए ब्रेन में पहुंच जाता है। इसमें तेज सिरदर्द, बुखार, मतली, उल्टी, दिमागी दौरा के लक्षण मिलते हैं। लक्षण की चपेट में आकर मरीज की मौत 5 दिनों के अंदर हो जाती है। इससे बचने के लिए स्विमिंग पूल और वाटर थीम पार्कों के पानी में क्लोरीन होने पर ही नहाने को कहा जाता है।

Back to top button
error: Content is protected !!