Google Analytics —— Meta Pixel

अमरावती सेंट्रल जेल में बॉल बम के फटने से जोरदार विस्फोट, फैली दहशत, जांच में जुटी पुलिस

Amravati Central Jail Explosion : महाराष्ट्र की अमरावती सेंट्रल जेल के अंदर देसी बम या पटाखा फेंकने से जोरदार धमाका हुआ है। हालांकि, इस घटना में फिलहाल कोई हताहत नहीं हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक बैरक 6 और 7 के सामने ये विस्फोटक हुआ है।

घटना शनिवार रात करीब 8.30 बजे की बताई जा रही है। घटना (Amravati Central Jail Explosion) की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस कमिश्नर नवीनचंद्र रेड्डी, डीसीपी समेत कई आला पुलिस अधिकारी पहुंचे। घटनास्थल पर फौरी तौर पर बम निरोधक दस्ता और फोरेंसिक की टीम पहुची और फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े :- Gujarat Building Collapsed : सूरत शहर में बड़ा हादसा, 5 मंजिला इमारत ढहने से 7 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी

इस्तेमाल की गई विस्फोटक सामग्री की पहचान करने के लिए फोरेंसिक टीम लगी हुई है। अधिकारी फिलहाल जेल के अंदर विस्फोटक उपकरण फेंकने के पीछे के मकसद की जांच कर रहे हैं। गहन जांच के बाद आगे की जानकारी पता चल सकेगी। विस्फोट में किस तरह का बारूद था। इसकी जानकारी फोरेंसिक जांच के बाद सामने आएगी।

शुरुआती जांच में पता चला है कि प्लास्टिक क्रिकेट बॉल में पटाखा या विस्फोटक भरकर जेल (Amravati Central Jail Explosion) के पीछे की दीवार से किसी ने फेका। एक बॉल फटा जबकि दूसरा बरामद किया गया। पुलिस सीसीटीवी के जरिए विस्फोटक बॉल फेंकने वाले की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस आयुक्त नवीनचंद्र रेड्डी का कहना है कि महाराष्ट्र की अमरावती सेंट्रल जेल के अंदर एक बड़ा विस्फोट हुआ, जब एक देशी बम या पटाखा अंदर फेंका गया। फिलहाल कोई हताहत नहीं हुआ है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बम निरोधक दस्ता

Back to top button
error: Content is protected !!