Google Analytics —— Meta Pixel

Gujarat Building Collapsed : सूरत शहर में बड़ा हादसा, 5 मंजिला इमारत ढहने से 7 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी

Surat Building Collapsed : गुजरात के सूरत शहर में बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, पाल इलाके में 5 मंजिला इमारत ढह गई। घटना की सूचना मिलने पर एनडीआरएफ ने बचाव अभियान शुरू किया। इस दौरान मलबे से एनडीआरएफ ने सात शव बरामद किए हैं। वहीं, एक महिला को सुरक्षित बचाया है।

यह इमारत शनिवार दोपहर को ढह (Surat Building Collapsed) गई, जिससे कई लोग मलबे में फंस गए। इमारत गिरने की सूचना पर घटना के बाद, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और स्थानीय अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया गया। इस बचाव अभियान में 7 लोगों के शव बरामद किए है और 1 महिला को सुरक्षित निकाला गया है। हालांकि अभी भी मलबे में कई लोगों के दबने की संभावना है।

इस हादसे (Surat Building Collapsed) पर जानकारी देते हुए सूरत के डीसीपी राजेश परमार ने कहा कि बचाव अभियान 12 घंटे से चल रहा है। एक महिला को बचा लिया गया है और 7 शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। हम मलबा साफ कर रहे हैं। इस बीच, एनडीआरएफ इंस्पेक्टर बाबूलाल यादव ने कहा कि ऑपरेशन जारी है और वे यह बताने में असमर्थ हैं कि और कितने लोग फंसे हो सकते हैं, लेकिन संख्या बढ़ सकती है।

वहीं, सूरत के मुख्य अग्निशमन अधिकारी बसंत पारीक ने बताया कि शनिवार को दोपहर करीब 3:55 बजे सूरत अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा को पांच मंजिला इमारत के ढहने की सूचना मिली। प्रशासन के साथ करीब 20 अग्निशमन अधिकारी मौके पर पहुंचे। हमने पूरी रात तलाशी एवं बचाव अभियान चलाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी पारीक ने बताया कि किसी और के लापता होने की सूचना नहीं है। हालांकि, मलबा हटाने का अभियान जारी रहेगा।

इमारत का निर्माण 2016-17 में हुआ था
अनुपम सिंह गहलोत ने आगे बताया कि इमारत का निर्माण 2016-17 में हुआ था. करीब पांच फ्लैटों में लोग रहते थे, जिनमें से ज्यादातर इस इलाके की फैक्ट्रियों में काम करने वाले लोग थे. जब बचाव कार्य शुरू हुआ, तो हमने फंसे हुए लोगों की चीखें सुनीं. वहीं अधिकारियों ने कहा कि हादसे की जांच के लिए समिति का गठन किया गया है. जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Back to top button
error: Content is protected !!