Google Analytics —— Meta Pixel

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने 8 आतंकी मार गिराए, 2 जवान शहीद, एनकाउंटर जारी

Jammu-Kashmir Encounter : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आंतकवादियों पर लगाम कसने के लिए सुरक्षाबलों ने बड़ा ऑपरेशन चलाया. इस ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने 8 आतंकियों को ढेर कर दिया. इस मुठभेड़ में दो जवान भी शहीद हो गए. जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार को सेना ने सर्च ऑपरेशन चलाया.अधिकारियों ने यह जानकारी दी कि इस मुठभेड़ में कम से कम 8 आतंकवादी मारे गए और दो सैनिक शहीद हो गए. जिले में दो जगहों पर मुठभेड़ हुई, एक चिन्निगम फ्रिसल और मोडरगाम इलाके में ऑपरेशन चलाया गया.

यह भी पढ़े :- Gujarat Building Collapsed : सूरत शहर में बड़ा हादसा, 5 मंजिला इमारत ढहने से 7 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी

अधिकारियों ने बताया कि कुलगाम के फ्रिसल चिन्नीगाम इलाके में घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किए जाने के दौरान आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हुई. उन्होंने बताया कि मुठभेड़ (Jammu-Kashmir Encounter) में अब तक 8 आतंकवादी मारे गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ स्थल की ड्रोन फुटेज भी सामने आई है.मुठभेड़ स्थल का दौरा करने वाले कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) वी.के. बिरधी ने कहा कि अभियान जारी रहेगा. उन्होंने कहा, कुछ शव (आतंकवादियों के) देखे गए हैं, लेकिन मुठभेड़ अभी खत्म नहीं हुई है. बिरधी ने बताया कि मुठभेड़ स्थल श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग के नजदीक नहीं बल्कि जिले के अंदरूनी इलाकों में है.

यह ऑपरेशन (Jammu-Kashmir Encounter)  शनिवार से कुलगाम में चलाया जा रहा है. शनिवार को आंतकियों से मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया था. जवान कुलगाम के मुदरगाम इलाके में जारी एनकाउंटर में पहले घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई. लगातार दूसरे दिन रविवार को भी इलाके में ऑपरेशन जारी है. इलाके में तीन से चार आतंकियों के छिपे होने की सूचना है. भारतीय सेना के जवान आतंकियों को तलाश में लगातार जुटे हुए हैं. साथ ही अभियान के तहत पूरे इलाके में कड़ी घेराबंदी की गई है और आम नागरिकों को इस जगह पहुंचने की इजाजत नहीं है.

Back to top button
error: Content is protected !!