Google Analytics —— Meta Pixel

Fridge blast in KCG : जैसे ही खोला फ्रिज का दरवाजा… जोरदार धमाका और मौके पर मौत, इन कारणों से होता है फ्रिज में ब्लास्ट

Fridge blast in KCG : खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (केसीजी) जिले के भोरमपुर गांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें 52 वर्षीय ग्रामीण श्रीराम वर्मा की जान चली गई। सुबह करीब 7:30 बजे श्रीराम अपने किचन में रखे फ्रिज से कुछ सामान निकालने पहुंचे थे। जैसे ही उन्होंने फ्रिज का दरवाजा खोला, उसमें अचानक जोरदार विस्फोट हो गया।

यह भी पढ़ें :- मुख्यमंत्री साय ने सड़क सुरक्षा को दी प्राथमिकता: परिवहन सुरक्षा बेड़े में 48 वाहनों को दिखाई हरी झंडी

धमाका इतना भीषण था कि श्रीराम वर्मा के दोनों पैर मौके पर ही कट गए और उनके शरीर पर गंभीर चोटें आईं। परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुईखदान पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताते हुए उन्हें राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। (Fridge blast in KCG)

फिलहाल विस्फोट के सही कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन प्रारंभिक जांच में गैस लीकेज या कंप्रेसर फटने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि फ्रिज रातभर बंद था और सुबह चालू किया गया था। इससे फ्रिज में गैस दबाव बढ़ने और कंप्रेसर में तकनीकी खराबी का संदेह है। (Fridge blast in KCG)

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुटी है। फ्रिज के अवशेष को जब्त कर जांच के लिए भेजा गया है। (Fridge blast in KCG)

फ्रिज विस्फोट के संभावित कारणों में निम्नलिखित शामिल हो सकते हैं:
  • कंप्रेसर ओवरहीट होना: यदि कंप्रेसर जरूरत से ज्यादा गर्म हो जाए, तो उसमें विस्फोट हो सकता है।
  • गैस लीकेज: फ्रिज में मौजूद कूलिंग गैस (जैसे R-600a) ज्वलनशील होती है। लीक होने पर यह विस्फोटक स्थिति पैदा कर सकती है।
  • विद्युत सर्किट में गड़बड़ी: फाल्ट या शॉर्ट सर्किट से भी आग या विस्फोट हो सकता है।
  • पुराने या खराब रखरखाव वाले उपकरण: वर्षों पुराने या बिना सर्विस किए गए फ्रिज में सुरक्षा जोखिम अधिक होता है।
Back to top button
error: Content is protected !!