Google Analytics —— Meta Pixel

बलरामपुर में हैवानियत, काम का झांसा देकर रिश्तेदार ने साथियों के साथ किया महिला से गैंगरेप

Gang Rape in Balrampur: बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जहां काम दिलाने के बहाने बुलाकर एक महिला के साथ गैंगरेप करने की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने 18 जनवरी को अंबिकापुर के कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उसने बताया कि उसी दिन सुबह करीब 6 बजे उसके रिश्तेदार रविचंद उर्फ गुड्डू ने फोन कर वाड्रफनगर में काम होने की बात कही। काम की तलाश में महिला अंबिकापुर से बस के जरिए वाड्रफनगर बस स्टैंड पहुंची, जहां रविचंद उसे लेने आया।

यह भी पढ़ें:- दहेज की आग ने ली एक और विवाहिता की जान, पति पर पिटाई कर जहर पिलाने का आरोप

पीड़िता के मुताबिक आरोपी रविचंद उसे बाइक से एक कमरे में ले गया। कुछ देर बाद उसने शराब मंगवाई। इसी दौरान उसके दो साथी तेजमणी और दीपक भी शराब लेकर वहां पहुंचे। तीनों ने पहले शराब पी और जबरन पीड़िता को भी शराब पिलाई। इसके बाद तीनों आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने पीड़िता को 200 रुपए देकर बस में बैठाकर घर वापस भेज दिया। घर पहुंचने पर महिला की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां जांच के दौरान सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हुई। (Gang Rape in Balrampur)

मामले की जानकारी मिलते ही वाड्रफनगर चौकी पुलिस हरकत में आई। अंबिकापुर की कोतवाली पुलिस में शून्य पर मामला दर्ज कर अधिकार क्षेत्र के अनुसार चौकी वाड्रफनगर के बसंतपुर थाना भेजा गया, जहां मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। इस दौरान पुलिस ने अंबिकापुर से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बलरामपुर के भरूहीबॉस गांव के रविचंद उर्फ गुड्डू पारसिया (38 साल), रमेशपुर गांव के तेजमणी गौतम (18 साल) और जौराही गांव के दीपक कुशवाहा (20 साल) के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों को 20 जनवरी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। (Gang Rape in Balrampur)

पीड़िता की हालत स्थिर, जांच जारी

डॉक्टरों के मुताबिक पीड़िता की हालत फिलहाल स्थिर है और उसका इलाज जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है और पीड़िता को हरसंभव कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। वाड्रफनगर की यह घटना न सिर्फ कानून-व्यवस्था, बल्कि सामाजिक रिश्तों को भी शर्मसार करने वाली है, जिसने पूरे क्षेत्र में आक्रोश और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। इससे पहले भी बलरामपुर में सामूहिक बलात्कार के मामले सामने आ चुके हैं। बीते नवंबर माह में सनावल थाना क्षेत्र में चाची और नाबालिग भतीजी के साथ गैंगरेप की घटना ने भी प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए थे। (Gang Rape in Balrampur)

Back to top button
error: Content is protected !!