रायगढ़ के बाद कांकेर और सरगुजा में गैंगरेप की वारदात, कोरबा में नाबालिग से दुष्कर्म

Gang Rape in Chhattisgarh: रायगढ़ के बाद कांकेर और सरगुजा जिले में भी गैंगरेप की वारदात सामने आई है। दरअसल, भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में किराना दुकान में सामान खरीदने आई नाबालिग के साथ 2 आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक घटना की शाम पीड़िता किराना सामान लेने दुकान आई थी। इसी बीच आरोपियों ने पीड़िता को दुकान में बंधक बनाया और वारदात को अंजाम दिया।
यह भी पढ़ें:- शहीद संजय यादव का बलिदान छत्तीसगढ़ के इतिहास में अमिट रहेगा: डिप्टी CM विजय शर्मा
वहीं पूरी रात पीड़िता के घर नहीं आने पर परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। इस बीच नाबालिग सुबह घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों ने भानुप्रतापपुर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसकी जानकारी मिलते ही आरोपी दुकान बंदकर गांव से फरार हो गए, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। आरोपियों की पहचान 26 साल के विनोद कुमार नरेटी और 45 साल के परस राम कोमरा के रूप में हुई है। (Gang Rape in Chhattisgarh)
15 साल की नाबालिग से गैंगरेप
इधर, सरगुजा के उदयपुर क्षेत्र में 15 साल की लड़की से 3 लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। हालांकि पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक 20 अगस्त को नाबालिग अपनी 2 सहेलियों के साथ घूमने के लिए गई थी। इसी दौरान लड़की का दोस्त मिला और घुमाने के बहाने तीनों को बाइक पर बैठाकर एक पर्यटन स्थल ले गया, जहां पहले से नाबालिग आरोपी के दोस्त राकेश और गिरजा प्रसाद मौजूद थे। आरोप है कि राकेश और गिरजा प्रसाद ने तीनों लड़कियों को पकड़ने का प्रयास किया। हालांकि दो लड़कियां भाग निकलीं, लेकिन पीड़िता पकड़ी गई। (Gang Rape in Chhattisgarh)
15 दिनों में गैंगरेप की 3 वारदात
आरोपियों ने लड़की से दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे छोड़कर भाग निकले। इस बीच पीड़िता किसी तरह से गांव पहुंची और अपनी एक सहेली के घर में रुक गई। रात तक जब वह घर नहीं लौटी तो उनके परिजन उसे ढूंढते हुए सहेली के घर पहुंच गए, जहां पीड़िता ने परिजनों को सभी बात बताई। मामले में पुलिस ने आरोपी गिरजा प्रसाद (21), राकेश (20) और नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में बीते 15 दिनों के अंदर गैंगरेप की 3 वारदातें सामने आ चुकी है। (Gang Rape in Chhattisgarh)
लिफ्ट देने के बहाने दुष्कर्म
वहीं कोरबा में 13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दरअसल, गुरुवार की शाम को स्कूल से लौटते वक्त आरोपी बाइक सवार ने नाबालिग को लिफ्ट देने का झांसा दिया। इसके बाद बुंदेली गांव के जंगल में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद उसे छोड़कर फरार हो गया। नाबालिग ने घर पहुंचकर अपनी मां को पूरी आपबीती बताई। इसके बाद परिजनों ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। छत्तीसगढ़ में रेप और गैंगरेप के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। (Gang Rape in Chhattisgarh)



