Google Analytics —— Meta Pixel

नवरात्रि के बीच शर्मनाक वारदात, बाइक सवार युवकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से लौट रही महिला से किया गैंगरेप

Gang Rape in Janjgir: जांजगीर-चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र में 7 युवकों ने मिलकर एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है, जिसका पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई SP विजय पांडेय के निर्देशन में की गई, जिन्होंने खुद मामले का संज्ञान लेकर तत्काल टीम गठित की और तेजी से कार्रवाई का आदेश दिया।

यह भी पढ़ें:- मुख्यमंत्री साय ने मंत्रालय में अधिकारियों को दिए सुधार और पारदर्शिता बढ़ाने के निर्देश

यह शर्मनाक वारदात 28 और 29 सितंबर की दरम्यानी रात लगभग 1:30 से 2:00 बजे के बीच की है। पीड़िता एक सांस्कृतिक कार्यक्रम से लौट रही थी, तभी बाइक सवार सात युवकों ने उसे अकेला देखकर घर छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद उसे सुनसान जगह पौनी पसारी बाजार के पास एक चबूतरे पर ले जाकर बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। (Gang Rape in Janjgir)

शुरुआत में नहीं हुई सुनवाई: पीड़िता

29 सितंबर को जब महिला न्याय की गुहार लेकर चांपा थाना पहुंची तो उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया। पीड़िता का आरोप है कि थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों ने यहां तक कह दिया कि पहले आरोपियों को पकड़कर लाओ, तभी FIR दर्ज करेंगे। इस व्यवहार से आहत होकर पीड़िता ने जांजगीर पहुंचकर SP विजय पांडेय से शिकायत की, जिन्होंने तत्काल मामला दर्ज करने और जांच के निर्देश दिए। (Gang Rape in Janjgir)

SP के निर्देश पर तुरंत हरकत में आई पुलिस

SP विजय पांडेय के आदेश पर न सिर्फ महिला की मेडिकल जांच कराई गई, बल्कि SDOP यदुमणि सिदार के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम बनाई गई, जिसने आसपास के CCTV फुटेज खंगाले। इसमें तीन मोटरसाइकिल पर सवार सात युवकों की पहचान हुई।सभी गिरफ्तार आरोपी 19 साल के है और एक ही क्षेत्र के रहने वाले हैं। (Gang Rape in Janjgir)

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  • प्रदीप मनहर (19)
  • शिवम बंजारे (19)
  • कृष्ण खूंटे (19)
  • अनिल महिलांगे (19)
  • सूरज टंडन (19)
  • दीपेश कुमार कुर्रे (19)
  • शानू मीरझा (19)

ये सभी चांपा शहर के वार्ड क्रमांक 13, 14 और घोघरानाला क्षेत्र के रहने वाले हैं। पूछताछ में सभी ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने बताया कि एक सांस्कृतिक कार्यक्रम से लौटते समय उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। चांपा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। एसडीओपी यदुमणि सिदार ने बताया कि मामले में और भी तथ्य सामने आ सकते हैं, इसलिए जांच जारी है। (Gang Rape in Janjgir)

पुलिस की भूमिका पर सवाल

इस पूरी घटना के बाद चांपा और आसपास के क्षेत्रों में भारी आक्रोश है। नागरिकों का कहना है कि नवरात्र जैसे पवित्र पर्व के दौरान हुई यह घटना अत्यंत शर्मनाक और निंदनीय है। इसके साथ ही प्रारंभिक स्तर पर चांपा थाना पुलिस की लापरवाही को लेकर भी लोग सवाल उठा रहे हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। SP ने आम जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है और आश्वासन दिया है कि पीड़िता को हरसंभव न्याय दिलाया जाएगा और मामले की निष्पक्ष जांच होगी। यह मामला सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि समाज और तंत्र दोनों के लिए चेतावनी है कि महिला सुरक्षा और पुलिस की संवेदनशीलता कितनी अहम है।

Back to top button
error: Content is protected !!