Gariaband BJP : भाजपा पदाधिकारियों के सुनियोजित हत्या के विरोध में चक्काजाम आंदोलन

Gariaband BJP: बस्तर संभाग क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के चार पदाधिकारियों के सुनियोजित तरीके से लक्ष्य बनाकर हत्या और प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में भाजपा ने शुक्रवार को नेशनल हाईवे 130 सी ने चक्कजाम किया। इस दौरान करीब 2 घंटे रायपुर देवभोग मार्ग बाधित रहा। चक्का जाम के दौरान प्रमुख रूप से पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन, जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:- मिलेट कार्निवाल में इन छात्राओं के व्यंजन बने आकर्षण का केंद्र, बालूशाही, अप्पे लेने पहुंच रहे लोग

इस अवसर पर पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने कहा की भूपेश सरकार के नेतृत्व में प्रदेश की कानून व्यवस्था लचर हो गई है। बस्तर संभाग क्षेत्र में सुनियोजित तरीके से लक्ष्य बनाकर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों की निर्मम हत्या कर दी। लेकिन प्रदेश सरकार चुप्पी साधे बैठे है। उन्होंने कहा की प्रदेश में आज अराजकता की स्थिति है, लूटपाट, हत्या, दुष्कर्म के मामले रोज सामने आ रहे है, भूपेश सरकार कानून व्यवस्था को संभालने में नाकाम है। आज बिगड़ती कानून व्यवस्था के चलते प्रदेश में नक्सली गतिविधिय बढ़ गई है, बस्तर में जिस प्रकार एक माह के के बितर भाजपा के चार पदाधिकारियों की निर्मम हत्या कर दी गई, यह पूरी तरह सुनियोजित घटनाक्रम है। (Gariaband BJP)

इसके बाद भी भूपेश सरकार खामोश है। घटना के पीछे सरकार का संरक्षण स्पष्ट नजर आता हैं। भूपेश सरकार को जगाने आज प्रदेशव्यापी चक्काजाम आंदोलन किया गया है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने कहा छत्तीसगढ़ चार साल में अपराध का गढ़ बन गया है। भाजपा के चार पदाधिकारियों की हत्या के पीछे षड्यंत नजर आता है। इसके विरोध में भाजपा द्वारा पूरे प्रदेश में चक्काजाम आंदोलन किया गया। (Gariaband BJP)

इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बलदेव सिंह हुंदल, मिलेश्वरी साहू, आशीष शर्मा, मुकेश दासवानी, रिखीराम यादव, अजय रोहरा, फारुख चौधरी, धनंजय नेताम, ईश्वर वर्मा, आसिफ मेमन, राधेश्याम सोनवानी, रिजवान मेमन, केशव साहू, बिंदु सिन्हा, तनु साहू, सागर मयाणी, रेणुका साहू, विष्णु मरकाम, पुष्पा साहू, दीनू सिन्हा, प्रह्लाद ठाकुर, गुलेश्वरी ठाकुर, किशोर यदु, तीजू सिन्हा, शेषणारायण गजभिए, वंश गोपाल सिन्हा, तोरण सागर, रितेश यादव, संजू साहू, आनंद ठाकुर, त्रिलोक राठौर, राज दे, राजेंद्र सिंह राजपूत, काजूराम चक्रधारी, रीना सिन्हा,खिरमनी हरपाल, परमेश्वर सेन, दशरू सिन्हा, प्रीति बंजारे, मनीष यादव, सुनीता झरिया, नेहरू साहू, नारायण ध्रुव विनोद नेताम, नरोत्तम साहू, हेमंत वर्मा, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। (Gariaband BJP)

Related Articles

Back to top button