Google Analytics —— Meta Pixel

समय पर स्कूल आना, सिलेबस पूरा पढ़ना और नियमित टेस्ट ही सफलता का मूल मंत्र…

Gariyaband Collector Akash Chikara: गरियाबंद कलेक्टर आकाश छिकारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों का लगातार दौरा कर विकासकार्यों और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ले रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने छुरा विकासखंड के स्कूल, अस्पताल, एकलव्य विद्यालय, तहसील और हाट बाजार क्लीनिक का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने छुरा के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पहुंचकर चल रहे कक्षा में बच्चों से बात की। उन्होंने बच्चों को अच्छी शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि स्कूल समय पर प्रतिदिन स्कूल आना, सिलेबस पूरा पढ़ना और पिछले सालों के प्रश्न पत्रों को हल करते हुए नियमित टेस्ट देना ही सफलता का मूल मंत्र है।

यह भी पढ़ें:- बारिश में बढ़ी सर्पदंश की घटनाएं, एंटी वेनम ही एक मात्र उपचार, ऐसे करें बचाव…

उन्होंने बच्चों से बात कर आत्मानंद स्कूल में विकसित की गई सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। बच्चों ने आत्मानंद स्कूल में पढ़ाई की अच्छी व्यवस्था होने की जानकारी कलेक्टर को दी। इस दौरान उन्होंने जीव विज्ञान, रसायन और भौतिक शास्त्र के प्रयोगशालाओं का भी अवलोकन किया। उन्होंने सैद्धांतिक शिक्षा के साथ प्रायोगिक शिक्षा भी साथ साथ प्रदान करने के निर्देश शिक्षकों को दिए। कलेक्टर ने छुरा तहसील कार्यालय पहुंचकर निर्वाचन के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदाता पुनरीक्षण के कार्यों को गंभीरता और सक्रियता से करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही डेमोंस्ट्रेशन EVM को उचित जगह रखकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को मॉकपोल के बारे में जानकारी देने के निर्देश दिए। (Gariyaband Collector Akash Chikara)

कलेक्टर छिकारा ने छुरा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में OPD, IPD, दवाइयों की उपलब्धता, मेडिकल स्टॉफ और साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही निर्माणाधीन ऑपरेशन थिएटर, औषधि भंडार कक्ष का भी अवलोकन किया। उन्होंने IPD मरीजों के शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड से ईलाज करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अस्पताल में इलाज कराने के लिए भर्ती मरीज रूपीराम और मन्नुलाल से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। साथ ही अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में भी पूछा। मरीजों ने बताया कि अस्पताल में इलाज के साथ नाश्ता और खाना भी दिया जाता है। इस दौरान छुरा SDM भूपेंद्र साहू समेत अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। (Gariyaband Collector Akash Chikara)

कलेक्टर ने मतदान केंद्र का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने छुरा क्षेत्र भ्रमण के दौरान शासकीय प्राथमिक शाला कोसमबुड़ा में स्कूल जतन योजना और मतदान केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल मरम्मत के कार्यो का जायजा लिया। साथ ही मतदान केंद्र 41 के BLO से मतदाता पुनरीक्षण के तहत किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सभी पात्र नये मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के निर्देश BLO को दिये। इसके बाद कलेक्टर ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कोसमबुड़ा का भी निरीक्षण किया। उन्होंने एकलव्य विद्यालय में पहुंचकर बच्चों के शिक्षा के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कम्प्यूटर, फिजिक्स केमिस्ट्री और बायोलॉजी लैब में सभी उपकरणों को व्यवस्थित रखने और बच्चों को थ्योरी के साथ प्रायोगिक शिक्षा भी प्रदान करने के निर्देश दिए। (Gariyaband Collector Akash Chikara)

DM ने मेडिकल स्टाफ को दिए निर्देश

उन्होंने इस दौरान विभिन्न कक्षाओं का अवलोकन कर साफ-सफाई शौचालय और अन्य सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। कलेक्टर ने बच्चों की पढ़ाई के लिए सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश मौके पर मौजूद शिक्षकों को दिए। इसके बाद कलेक्टर ने ग्राम पंचायत कसेकेरा के साप्ताहिक बाजार में पहुंचकर हाट बाजार क्लीनिक का भी निरीक्षण किया। उन्होंने हाट बाजार में किए जा रहे मरीजों के इलाज, दवाइयों की उपलब्धता और लैब टेस्ट के माध्यम से किए जा रहे जांच की भी जानकारी ली। कलेक्टर ने हाट बाजार क्लीनिक के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों का इलाज करने और शासन की इस योजना का अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश मेडिकल स्टाफ को दिए। (Gariyaband Collector Akash Chikara)

Back to top button
error: Content is protected !!