Ghaziabad News : गाजियाबाद में महिला के साथ 5 लोगों ने किया गैंगरेप, SSP को नोटिस

Ghaziabad News : गाजियाबाद स्थित थाना नंदग्राम (Ghaziabad News) क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन में महिला के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। यहां पुलिस को मिली सूचना मिली थी कि सड़क किनारे एक महिला बोरी में बंद पड़ी है। जिसके बाद मौके पर पुलिस (Ghaziabad News) पहुंची और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला को दिल्ली स्थित जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं पुलिस की माने तो ये प्रॉपर्टी विवाद का मामला है। इस मामले में अब तक चार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि अन्य की तलाश जारी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : T20 World Cup 2022 : दूसरे वॉर्म-अप मैच में न्यूजीलैंड से होगा टीम इंडिया का सामना, इतने बजे शुरू होगा मैच

Ghaziabad News क्या है मामला

पुलिस के अनुसार, दिल्ली की महिला गाजियाबाद से रात के समय वापस लौट रही थी। इसी दौरान स्कॉर्पियो सवार पांच लोगों ने युवती का अपहरण कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने महिला के साथ दो दिन तक न केवल सामूहिक दुष्कर्म किया। बल्कि उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड भी डाल दी। फिर पांचों ने युवती की जमकर पिटाई की।

आरोपियों को जब लगा कि महिला मर चुकी है तो उसे बोरे में भरकर सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के ट्वीट के बाद गाजियाबाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। जबकि पांचवे की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें : Indian Electric Car : ओला इलेक्ट्रिक देगी टेस्ला को चुनौती, भारत में लांच करेगी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार

मौत से जंग लड़ रही पीड़िता

बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला गंभीर अवस्था में आश्रम रोड के पास मिली थी। जिसके बाद उसे गंभीर हालत में दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल युवती की हालत नाजुक है। वह अस्पताल में जिंदगी के लिए मौत से जंग लड़ रही है।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस घटना को लेकर गाजियाबाद पुलिस को नोटिस भेजा है। स्वाति मालीवाल ने बुधवार को ट्वीट करते हुए घटना की जानकारी दी है। वहीं, पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

Related Articles

Back to top button