Congress President Election : मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस के अध्यक्ष, थरूर को मिला केवल 1072 का समर्थन

Congress President Election : कांग्रेस के नए अध्यक्ष (Congress President Election) की मतगणना पूरी हो चुकी है और कांग्रेस को आखिरकार अपना नया अध्यक्ष मिल गया है। 80 साल के मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के नए अध्यक्ष (Congress President Election) चुने गए हैं। खड़गे ने सीधे मुकाबले में शशि थरूर को भारी मतों से हराया।

Congress President Election : कितने वोटों से जीते मल्लिकार्जुन खड़गे

मिली जानकारी के अनुसार मल्लिकार्जुन खड़गे को 7897 वोट मिले। जबकि शशि थरूर को महज 1072 वोट मिले। अध्यक्ष के चुनाव में कुल 9497 वोट पड़े थे। ऐसा पिछले 24 साल में पहली बार हुआ है जब गांधी परिवार के बाहर का कोई नेता अध्यक्ष पद तक पहुंचा है। इससे पहले सीताराम केसरी ऐसे अध्यक्ष थे, जो गांधी परिवार से नहीं थे।

यह भी पढ़ें : Indian Electric Car : ओला इलेक्ट्रिक देगी टेस्ला को चुनौती, भारत में लांच करेगी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार

कांग्रेस मुख्यालय के बाहर शुरू हुआ जश्न

कांग्रेस मुख्यालय के बाहर खड़गे की जीत का जश्न शुरू हो चुका है। खड़गे के समर्थक ढोल नगाड़ों के साथ उनकी जीत को सेलिब्रेट कर रहे हैं। खड़गे खिलाफ चुनाव लड़ रहे शशि थरूर ने भी उन्हें जीत की बधाई दी।

थरूर ने ट्वीट करते हुए कहा कि “ये काफी सम्मान और बड़ी जिम्मेदारी की बात है। मैं खड़गे जी के लिए उनके इस काम में सफलता की कामना करता हूं।” इसके अलावा खड़गे ने उन्हें मिले समर्थन को लेकर भी कांग्रेस नेताओं को धन्यवाद दिया।

Congress President Election : 17 अक्टूबर को हुआ था चुनाव

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को चुनाव हुआ था। वोटों की गिनती आज हुई। जिसमें मल्लिकार्जुन खड़गे को 7897 वोट मिले। जबकि शशि थरूर मात्र 1072 वोट ही हासिल कर सके। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की ओर से मिली जानकारी के अनुसार 17 अक्टूबर को हुए मतदान में कुल 9385 वोट पड़े थे। जिसमें से 416 वोट अमान्य करार दिए गए। खड़गे को 7897 वोट के साथ मिली बड़ी जीत मिली। जबकि शशि थरूर ने 1072 कांग्रेस डेलीगेट्स का सर्मथन हासिल किया।

यह भी पढ़ें : Ghaziabad News : गाजियाबाद में महिला के साथ 5 लोगों ने किया गैंगरेप, SSP को नोटिस

24 साल बाद गांधी परिवार से बाहर गया अध्यक्ष पद

उल्लेखनीय हो कि कांग्रेस में 22 साल बाद पार्टी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ। इस चुनाव से 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर कोई नेता देश की सबसे पुरानी पार्टी का अध्यक्ष चुना गया। इससे पहले सीताराम केसरी गैर-गांधी अध्यक्ष रह चुके हैं। इस बार गांधी परिवार की तरफ से किसी के भी अध्यक्ष बनने से मना करने पर वोटिंग को लेकर बात उठी।

Related Articles

Back to top button