Upcoming Movies 2022 : इस दिवाली इन दो फिल्मों का होगा क्लैश, जानें कौन मचाएगा धूम

Upcoming Movies 2022 : दिवाली के आसपास सिनेमाघरों में बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्में (Upcoming Movies 2022) रिलीज होने के लिए तैयारी हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस दिवाली पर बॉक्स ऑफिस (Upcoming Movies 2022) पर कमाई के नए रिकॉर्ड बनेंगे।

दरअसल अक्षय कुमार स्टारर ‘राम सेतु’ और अजय देवगन की थैंक गॉड जैसी बड़ी-बड़ी फिल्मों दिवाली के आस-पास रिलीज होनी है। ऐसे में इंडस्ट्री के एक्सपर्ट उम्मीद कर रहे हैं कि ये फिल्में जमकर कलेक्शन करेंगी और ज्यादा से ज्यादा ऑडियंस को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रहेंगी।

यह भी पढ़ें : Congress President Election : मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस के अध्यक्ष, थरूर को मिला केवल 1072 का समर्थन

Upcoming Movies 2022 : अक्षय कुमार की राम सेतु

‘रामसेतु’ 24 अक्टूबर 2022 को दीपावली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह अक्षय कुमार की इस साल रिलीज होने वाली चौथी फिल्म होगी और अभिनेता इन दिनों इसके प्रमोशन में जुटे हुए हैं। हाल ही में इसका सस्पेंस से भरा पावर पैक ट्रेलर भी रिलीज किया गया है।

अक्षय के फैंस को उनकी इस आगामी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है, फिलहाल पिछली तीन फिल्मों के फ्लॉप बस्ते में चले जाने के बाद ‘राम सेतु’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन क्या रहता है, इस पर सभी की निगाहें होंगी।

Upcoming Movies 2022 : अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की थैंक गॉड

अभिनेता अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत स्टारर फिल्म ‘थैंक गॉड’ बहुप्रतीक्षित रिलीज में से एक है। यह फिल्म एक कॉमेडी ड्रामा होगी। हालांकि इन सबके बीच इमोशन, प्यार और रोमांस का तड़का भी लगाया जाएगा। कुछ दिनों पहले फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया गया था। यह फिल्म भी 25 अक्टूबर 2022 को रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें : Indian Electric Car : ओला इलेक्ट्रिक देगी टेस्ला को चुनौती, भारत में लांच करेगी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार

फिल्मों के क्लैश से हो सकता है नुकसान

कुछ लोग बड़े स्टारकास्ट वाली फिल्मों के दिवाली पर क्लैश होने की वजह से इसे थिएटर मालिकों के लिए नुकसान के रूप देख रहे हैं। इन लोगों का कहना है कि ऐसे में फुटफॉल डिवाइड हो जाता है।

गौरतलब है कि फिल्म में अजय देवगन के साथ ही सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म में अजय देवगन, चित्रगुप्त के किरदार में नजर आ रहे हैं। जो सभी के पाप-पुण्य का हिसाब रखते हैं। फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है। फिल्म थैंक गाड के ट्रेलर में चित्रगुप्त महाराज का मजाक उड़ाते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में कुछ जगहों पर बात कोर्ट तक पहुंच गई है।

Related Articles

Back to top button