ट्रंप पर भड़कीं जॉर्जिया मेलोनी, बोलीं- झूठ की भी हद होती है, इटली कभी नहीं झुकता
Giorgia Meloni : अमेरिका और उसके पारंपरिक सहयोगी देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच Giorgia Meloni ने अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। मेलोनी ने ट्रंप के दावों को “पूरी तरह मनगढ़ंत और झूठा” बताते हुए कहा कि अमेरिका का राष्ट्रपति अपने ही सहयोगी देशों के साथ जिस तरह का व्यवहार कर रहा है, वह बेहद शर्मनाक है।
मेलोनी ने कहा कि ट्रंप के बयान तथ्यों से पूरी तरह परे हैं। उन्होंने कहा, “कुछ बातों का जवाब तुरंत दिया जाना जरूरी होता है। डोनाल्ड ट्रंप के बयान पूरी तरह झूठे हैं। सच कहूं तो मैं हैरान और स्तब्ध हूं।”
इटली की प्रधानमंत्री ने सवाल उठाते हुए कहा कि ट्रंप अपने सहयोगी देशों के खिलाफ तो सख्त रुख अपनाते हैं, लेकिन पश्चिमी देशों के विरोधियों और अमेरिका के प्रतिद्वंद्वियों के सामने वही दृढ़ता दिखाई नहीं देती। उन्होंने कहा कि असली नेतृत्व विरोधियों के सामने मजबूती दिखाने में नजर आता है, न कि मित्र देशों पर दबाव बनाने में।
अपने बयान के अंत में Giorgia Meloni ने कड़ा संदेश देते हुए कहा, “एक बात उन्हें याद रखनी चाहिए—मैं और इटली कभी भीख नहीं मांगते।”
वहीं इटली के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री Antonio Tajani ने भी ट्रंप के बयान की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप की अपमानजनक टिप्पणी केवल मेलोनी ही नहीं, बल्कि पूरे Italy का अपमान है। इसी के विरोध में उन्होंने 21 और 22 जून को प्रस्तावित अपनी अमेरिका यात्रा रद्द करने का फैसला किया है।




