Google Analytics —— Meta Pixel

दंतेवाड़ा में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, नाबालिग ने दिया वारदात को अंजाम 

Girl Raped in Dantewada: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के फरसपाल थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग ने 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है, जिससे बच्ची की हालत गंभीर हो गई, जिसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उचित इलाज मिलने के बाद बच्ची ठीक हो गई, जिसे 15 मई शाम को डिस्चार्ज कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी 13 मई को फरसपाल अपने मामा के घर आया हुआ था। इसी दौरान उसने वारदात को अंजाम दिया। 

यह भी पढ़ें:- जशपुर में पिता ने की 2 साल की बेटी की हत्या, पत्नी पर चरित्र शंका बनी वजह 

बच्ची का इलाज करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि जब उसे जिला अस्पताल लाया गया था, तब उसकी स्थिति बहुत नाजुक थी। बच्ची को देककर डॉक्टरों की भी आंखे भर आई थी। फिलहाल पुलिस ने नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया है। इधर, जशपुर के फरसाबहार में तलाकशुदा महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता पांच बच्चों की मां है, जिसे आरोपी ने शादी का झांसा दिया और दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला को बिना बताए किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली। (Girl Raped in Dantewada)

दुष्कर्म पीड़िता से फिर रेप 

महिला को शादी की जानकारी मिलने पर आरोपी ने उसके साथ संबंध रखने से इनकार कर दिया था, जिसकी शिकायत पीड़िता ने थाने में की है, जिसे आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले बिलासपुर में दुष्कर्म की शिकार एक युवती से फिर रेप करने का मामला सामने आया था। उसके वकील ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी वकील पीड़िता को न्याय दिलाने का झांसा देकर उसे घुमाने के बहाने कोटा ले गया, जहां उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे धमकी दी। इसके बाद लगातार शोषण करता रहा, जिससे परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। (Girl Raped in Dantewada)

Back to top button
error: Content is protected !!