Google Analytics —— Meta Pixel

PM मोदी ने ग्लोबल साउथ शिखर सम्मेलन में लिया हिस्सा, कहा- सबसे ज्यादा दांव पर हमारा भविष्य

Global South Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये मेरा सौभाग्य है कि मैं आपका स्वागत इस समिट में कर रहा हूं। मैं आपका धन्यवाद करता हूं कि आप दुनिया के विभिन्न जगहों से इसमें हिस्सा ले रहे हैं। भारत ने हमेशा वैश्विक दक्षिण के अपने भाइयों के साथ अपने विकास संबंधी अनुभव को साझा किया है।

यह भी पढ़ें:- धमतरी दौरे के दौरान CM भूपेश ने की ये घोषणाएं, खिसोरा, बेलरगांव और सिहावा को मिली सौगात

PM मोदी ने कहा कि हमने एक और कठिन वर्ष को पीछे छोड़ दिया जो युद्ध, संघर्ष, आतंकवाद और भू-राजनीतिक तनाव, बढ़ती खाद्य उर्वरक और ईंधन की कीमतों को दर्शाता है। अधिकांश वैश्विक चुनौतियां ग्लोबल साउथ द्वारा नहीं बनाई गई हैं, लेकिन वे हमें अधिक प्रभावित करती हैं। हम वैश्विक दक्षिण का भविष्य में सबसे बड़ा दांव है। हमारे देशों में तीन-चौथाई मानवता रहती है। भारत ने हमेशा अपने विकास के अनुभव को वैश्विक दक्षिण के साथ साझा किया है। हमारी विकास साझेदारी में सभी भौगोलिक और विविध क्षेत्र शामिल हैं। (Global South Summit)

उन्होंने कहा कि भारत ने इस साल अपनी G20 अध्यक्षता शुरू की है, यह स्वाभाविक है कि हमारा उद्देश्य वैश्विक दक्षिण की आवाज को बढ़ाना है। हमने विदेशी शासन के खिलाफ लड़ाई में एक-दूसरे का समर्थन किया और हम इस सदी में फिर से एक नई विश्व व्यवस्था बनाने के लिए ऐसा कर सकते हैं जो हमारे नागरिकों के कल्याण को सुनिश्चित करेगी। आपकी आवाज भारत की आवाज है और आपकी प्राथमिकताएं भारत की प्राथमिकताएं हैं। (Global South Summit)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वैश्विक मुद्दों को हल करने में संयुक्त राष्ट्र जैसे अंतर्राष्ट्रीय संगठनों की बड़ी भूमिका है। हमें इनमें सुधार और प्रगति को शामिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकतर वैश्विक चुनौतियां ग्लोबल साउथ की वजह से नहीं हैं, लेकिन इसका सबसे अधिक प्रभाव हम पर ही पड़ता है। हमारा (ग्लोबल साउथ) भविष्य सबसे अधिक दांव पर लगा है। (Global South Summit)

वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि निवेशक मध्यप्रदेश में निवेश करना चाहते हैं और वह राज्य को समझ और जान रहे हैं। मध्य प्रदेश के सौभाग्य के सूर्य का उदय हुआ है। मध्य प्रदेश अब 550 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा, जिसमें निवेशक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। (Global South Summit)

Back to top button
error: Content is protected !!