Gold Latest Price: सोना खरीदने का अच्छा मौका, सिर्फ इतने हजार में मिल रही ज्वेलरी

Gold Latest Price: भारतीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट लगातार जारी है। ऐसे में सोने की खरीददारी करने के लिए अच्छा मौका है। भारतीय बाजार में एक बार फिर से सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है, जिसका असर बिहार में देखने को मिला है। बिहार में सोने के भाव में गिरावट दर्ज हुई है। पटना में 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड के रेट में 250 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। आज 10 ग्रााम 22 कैरेट गोल्ड का रेट 46,280 रुपये है। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड के रेट में 280 रुपये की गिरावट दर्ज हुई है। आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 50,480 रुपये है, जिससे ग्राहकों के चेहरे पर खुशी देखी जा सकती है।  आमतौर पर 24 कैरेट के सोने को सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इस सोने से जेवर नहीं बनाए जा सकते हैं क्योंकि ये बेहद मुलायम होते हैं। इसलिए जेवर या आभूषण बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट गोल्ड का ही प्रयोग किया जाता है।

यह भी पढ़ें:- New Corona Cases: कोरोना के मामलों में इजाफा जारी, 20 हजार से ज्यादा मामले दर्ज, छत्तीसगढ़ में 505 नए केस

एक मिस कॉल में जानें लेटेस्ट प्राइस

आप एक मिस कॉल में लेटेस्ट प्राइज जान सकते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.com या ibjarates.com पर देख सकते हैं। (Gold Latest Price)

सबसे शुद्ध होता है 24 कैरेट का सोना

24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इस सोने से गहने नहीं बनाए जा सकते हैं क्योंकि ये बहुत मुलायम होते हैं। इसलिए जेवर या फिर आभूषण बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट गोल्ड का प्रयोग किया जाता है। 24 कैरेट गोल्ड 99.9 फीसदी गुणवत्ता होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है, जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोने की बिक्री करते हैं। (Gold Latest Price)

कैसे पहचाने सोने की शुद्धता

अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध होगा। बता दें कि दिए गए सोने की दरें सांकेतिक हैं और इसमें GST, TCS और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी से संपर्क करें।

Related Articles

Back to top button