Google Analytics —— Meta Pixel

CG Rain Alert: सावन के पहले खुशखबरी, छत्तीसगढ़ में फिर काले बादलों की एंट्री, एक बार फिर होगी झमाझम बारिश

Chhattisgarh Weather Alert: सावन की शुरुआत से पहले छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है. छत्तीसगढ़ मध्य-पूर्वी और दक्षिण भाग में भारी से भी भारी के संकेत आ रहे हैं. राजधानी रायपुर में बादल छाए रहेंगे और रिमझिम बारिश की संभावना है. शुक्रवार 19 जुलाई को दक्षिणी छत्तीसगढ़ में भारी बारिश हुई।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : आसमान से बिजली गिरी..नीचे मोबाइल ब्लास्ट, 2 की मौत, पढ़े पूरी खबर

छत्तीसगढ़ सरकार ने बारिश के मद्देनजर सभी जिलों के प्रशासन को अलर्ट (Chhattisgarh Weather Alert) पर रख दिया है. प्रशासन ने बाढ़ और भूस्खलन जैसी आपदाओं से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां कर ली हैं. बारिश का मौसम सक्रिय होने से राज्य के लोगों को सावधान रहने को कहा गया है।

मौसम विभाग ने हाल ही में जारी अपने अलर्ट (Chhattisgarh Weather Alert) में बताया है कि एक नए मौसम प्रणाली के बनने से छत्तीसगढ़ में भारी बारिश हो सकती है. इस सिस्टम के कारण राज्य के कई जिलों में भारी बारिश के साथ-साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है.

बारिश के पीछे का कारण
छत्तीसगढ़ में बारिश के लिए जिम्मेदार मुख्य कारण एक नया मौसम प्रणाली का बनना है. यह प्रणाली बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण बन रहा है. इस कम दबाव के क्षेत्र के कारण हवाओं में बदलाव हो रहा है और नमी से भरी हवाएं छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रही हैं. इन नमी से भरी हवाओं के कारण ही राज्य में भारी बारिश हो रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!