Google Analytics —— Meta Pixel

Google Map ने फिर दिया धोखा! बरेली में गलत रास्ता बताने पर नहर में गिरी कार, बाल-बाल बचे 3 लोग, पढ़े पूरी खबर

Google Map : लोग अक्सर वाहन चलाते वक्त रास्ता देखने के लिए गूगल मैप (Google Map) का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन गूगल मैप पर निर्भरता एक बार फिर महंगी पड़ गई है, क्योंकि गूगल मैप की वजह से एक कार नहर में गिर गई। दरअसल, यूपी के औरैया के रहने वाले दिव्यांशु प्रताप अपने दो दोस्तों के साथ पीलीभीत जा रहे थे। वे गूगल मैप का इस्तेमाल करते हुए बरेली के बड़ा बाईपास पहुंचे थे। मैप पर दो रास्ते दिख रहे थे- एक हाईवे और दूसरा शॉर्टकट। उन्होंने शॉर्टकट रास्ता चुना, जिसके कारण उनकी कार कलापुर नहर में जा गिरी।

यह भी पढ़े :- एयरपोर्ट में स्केनिंग के दौरान डिब्बे में मिला नवजात का शव, चैकिंग के दौरान मचा हड़कंप

शॉर्टकट रास्ते पर बढ़ते हुए उन्हें नहर के किनारे कटाव दिखाई दिया। उन्होंने सावधानी बरती, लेकिन फिर भी कार नहर में गिर गई। इस घटना में तीनों युवकों को हल्की चोटें आईं।

क्रेन की मदद से नहर से निकाली गई कार
एसपी सिटी मानुष पारिक ने बताया कि युवकों ने पुलिस को बताया कि वे गूगल मैप से रास्ता देख रहे थे। हालांकि, उन्होंने पुलिसकर्मी को अपना फोन नहीं दिखाया। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को नहर से बाहर निकाल लिया है।

24 नवंबर को हुई थी घटना
गूगल मैप (Google Map) पर गलत रास्ता दिखाने की वजह से बरेली में 24 नवंबर को दर्दनाक हादसा हुआ था। बदायूं के दातागंज से बरेली के फरीदपुर जाने वाले मार्ग पर मुड़ा गांव के पास में पुल बना हुआ है, जोकि अधूरा है। 24 नवंबर को कार सवार तीन लोग हादसे का शिकार हो गए थे।

वह गूगल मैप के सहारे आगे चलते चले गए और पुल खत्म होते ही उनकी कार 20 फुट नीचे जा गिरी, जिससे तीनों लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना में पीडब्ल्यूडी की भी बड़ी लापरवाही सामने आई।

अधूरा पल होने के बावजूद उसे पर कोई अवरोधक व संकेतक नहीं लगाए गए थे। इस मामले में दातागंज के नायब तहसीलदार ने पांच इंजीनियरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने गूगल को भी नोटिस जारी किया है।

Back to top button
error: Content is protected !!