एयरपोर्ट में स्केनिंग के दौरान डिब्बे में मिला नवजात का शव, चैकिंग के दौरान मचा हड़कंप
Lucknow Airport : उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से बड़ा मामला सामने आया है। यहां मंगलवार सुबह नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया। कोरियर कराने आये एजेन्ट के सामान में मौजूद एक डिब्बे के अन्दर मिला नवजात बच्चे का शव मिलने से कार्गो कर्मचारियों में दहशत फैल गयी। कार्गो स्टाफ द्वारा इसकी सूचना CISF को दी गई। कोरियर कराने आये युवक को पकड़कर सीआइएसएफ के हवाले कर दिया।
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : नहाते वक्त पानी भरे गड्ढे में गिरा हाथी का शावक, ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला बाहर
जानकारी के अनुसर लखनऊ एयरपोर्ट (Lucknow Airport) पर कार्गो स्टाफ मंगलवार को भी सुबह कार्गो के लिए बुक होने वाले सामान की स्कैनिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक प्राइवेट कम्पनी का कोरियर एजेन्ट कार्गो के जरिये सामान बुक कराने आया।
कार्गो स्टाफ द्वारा जब उसके द्वारा बुक कराये गये सामान की स्केनिंग की जाने लगी तो एक प्लास्टिक के डिब्बे के अन्दर एक नवजात का शव स्केनिंग मशीन में डिटेक्ट हुआ। कार्गो कर्मचारियों द्वारा पैकेट खोले जाने पर उसमें लगभग 1 महीने के बच्चे का शव मिला। यह देख कार्गो कर्मचारियों को होश उड़ गये।
मुंबई के लिए था पार्सल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये घटना लखनऊ एयरपोर्ट (Lucknow Airport) पर उस समय हुई जब कूरियर एजेन्ट के जरिए सामान बुक करने के लिए आया था। इसके बाद स्टाफ उस सामान की जांच की तो उसमें प्लास्टिक के डिब्बे के अन्दर बच्चे का भ्रूण दिखा। इसके बाद जब कर्मचारियों ने उस पैकेट खोलकर देखा तो उसमें लगभग एक महीने का भ्रूण था। रिपोर्ट्स में कहा गया कि पुलिस ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि ये भ्रूण परीक्षण के लिए IVF इंदिरा नगर ने भेजा था। जो रूप सॉलिटेयर प्रेमिसेस कंपनी अपोजिट सोच लिमिटेड सेक्टर 1 बिल्डिंग नंबर ए 1 मिलेनियर बिजनेस पार्क नवी मुंबई पहुंचना था। लेकिन कूरियर कंपनी की लापरवाही से ये पैकेट लखनऊ एयरपोर्ट पहुंच गया।



