Google Analytics —— Meta Pixel

Governing Body Meeting : कैम्पा फंड का नियमानुसार और प्राथमिकता के आधार पर हो उपयोग : मुख्यमंत्री साय

Governing Body Meeting : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ कैम्पा की गवर्निंग बॉडी की तीसरी बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि कैम्पा फंड का उपयोग पूरी पारदर्शिता और नियमानुसार प्राथमिकताओं के अनुसार किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ का 44 प्रतिशत भू-भाग वनों से आच्छादित है, जो राज्य को प्राकृतिक संपदा से समृद्ध बनाता है। भारत में राज्य का वन क्षेत्रफल के हिसाब से तीसरा स्थान है। ऐसे में वनों के संरक्षण एवं संवर्धन में कैम्पा मद की भूमिका अहम है।

यह भी पढ़ें :- CM साय का बच्चों को मंत्र: मन लगाकर पढ़ो, छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाओ, मुख्यमंत्री ने नए शिक्षा सत्र पर दी शुभकामनाएं

उन्होंने अधिकारियों से विगत वर्षों में कैम्पा मद से किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। इनमें वृक्षारोपण, वन ग्रामों का पुनर्स्थापन, भू-जल संरक्षण, वन मार्गों का उन्नयन, पुल-पुलिया निर्माण, अग्नि सुरक्षा और वन्यप्राणी प्रबंधन जैसे अनेक कार्य शामिल हैं।

बैठक में बताया गया कि वर्ष 2019-20 से 2024-25 तक भारत सरकार से छत्तीसगढ़ के प्रतिकरात्मक वनरोपण निधि खाते में 7297.55 करोड़ रुपए प्राप्त हुए हैं। इनमें से 4010.43 करोड़ रुपए का उपयोग विभिन्न परियोजनाओं में किया गया है। (Governing Body Meeting)

वर्ष 2025-26 के लिए कैम्पा फंड की 694.18 करोड़ रुपए की वार्षिक कार्य योजना भारत सरकार को भेजी गई है, जिसमें से अब तक 433.69 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी (कैम्पा) द्वारा अब तक हुई प्रगति और परियोजनाओं की प्रस्तुति दी गई। (Governing Body Meeting)

इस अवसर पर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा, प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, निहारिका बारीक सिंह, सचिव डॉ. बसवराजू एस., अंकित आनंद, अमरनाथ प्रसाद, और पीसीसीएफ वी. श्रीनिवास राव सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। (Governing Body Meeting)

Back to top button
error: Content is protected !!