Google Analytics —— Meta Pixel

नवा रायपुर के इंद्रावती भवन में आंदोलन का दूसरा दिन भी सफल, सभी विभाग रहे पूरी तरह बंद

Government Employees Union: छत्तीसगढ़ संचालनालयीन विभागाध्यक्ष शासकीय कर्मचारी संघ, इंद्रावती भवन नवा रायपुर की ओर से छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर 29 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक ‘मोदी की गारंटी लागू करो’ के समर्थन में प्रदेशव्यापी प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। फेडरेशन की 11 सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर जारी यह आंदोलन इंद्रावती भवन परिसर में लगातार दूसरे दिन भी पूरी मजबूती के साथ सफल रहा।

यह भी पढ़ें:- अध्यात्म सम्मेलन – सदगुरु कबीर स्मृति महोत्सव 4 जनवरी को रायपुर में

इंद्रावती भवन के सभी विभागों ने पूर्ण सहयोग देते हुए भवन को शत-प्रतिशत बंद रखा और अपनी एकता का परिचय दिया। आंदोलन के प्रथम और द्वितीय दिवस को कर्मचारियों ने ऐतिहासिक बनाते हुए व्यापक भागीदारी दर्ज कराई। संघ के अध्यक्ष जय कुमार साहू ने बताया कि अधिकारी और कर्मचारी ‘मोदी की गारंटी’ में किए गए वादों के दो साल बीत जाने के बावजूद उन्हें लागू न किए जाने से आक्रोशित हैं। इसी के विरोध में कर्मचारी उत्साहपूर्वक आंदोलन में हिस्सा ले रहे हैं। (Government Employees Union)

ये रहे मौजूद

आंदोलन को सफल बनाने में संजय सिंह, जगदीप बजाज, कुमार वर्मा, मुकेश ध्रुव, नितिन आठनकर, लोकेश वर्मा, अनिमेष टंडन, विनय देवांगन, अमित शर्मा, राजकुमार सोंधिया, वृनिशा लकड़ा, वैभव साहू, अजय देशमुख, अभिजीत तिवारी, डिकेंद्र खुटे, रोहित ध्रुव, योगेश निषाद, जयमंगल पटेल, मृणाल यादव, नेतराम दीवान, हेमलाल देवांगन, हेमप्रसाद गायकवाड़, सुरेश ढीढी, लवलीन मैडम, टाकेश कुमार, कुमार यादव, अंकित लकड़ा, संतोष दुबे, भंवर देवांगन, सचिन, ज्योति सूर्यवंशी, नम्रता भूमरकार, गुड़िया रानी, तेजस्वी देवांगन सहित सभी सक्रिय और समर्पित सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।

Back to top button
error: Content is protected !!