Google Analytics —— Meta Pixel

साय सरकार ने की 64 अधिवक्ताओं की नियुक्ति, हाईकोर्ट में राज्य शासन की ओर से करेंगे पैरवी

Government Lawyers Appointment: साय सरकार के विधि विभाग ने छत्तीसगढ़ के महाधिवक्ता कार्यालय में अतिरिक्त महाधिवक्ता समेत पूरी टीम की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। राज्य सरकार की ओर से 64 अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई है। छत्तीसगढ़ शासन ने बिलासपुर हाईकोर्ट में पैरवी के लिए अतिरिक्त महाधिवक्ता, उप महाधिवक्ता, शासकीय अधिवक्ता, उप शासकीय अधिवक्ता और पैनल लॉयर की नियुक्ति की है। इनका कार्यकाल कार्यभार ग्रहण के दिनांक से दो सालों के लिए होगा। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शासन के विधि और विधायी कार्य विभाग द्वारा 15 जनवरी 2024 को आदेश जारी कर पहले नियुक्त अतिरिक्त महाधिवक्ता, उप महाधिवक्ता, शासकीय अधिवक्ता, उप शासकीय अधिवक्ता और पैनल लॉयर की सेवाएं समाप्त कर दी गई थी।

यह भी पढ़ें:- दंतेवाड़ा मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर, कांकेर में हथियार बनाने वाली फैक्ट्री ध्वस्त

विधि विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक अतिरिक्त महाधिवक्ता के लिए वाय.एस. ठाकुर, रणवीर सिंह मरहास, राजकुमार गुप्ता, आशीष शुक्ला, बी.डी. गुरू, विवेक शर्मा, सुनील काले, उप महाधिवक्ता के लिए प्रवीण दास, विनय पाण्डेय, यू.के.एस. चंदेल, संजीव पाण्डेय, शशांक ठाकुर, नीरज शर्मा और डॉ. सौरभ कुमार पांडेय की नियुक्ति की गई है। डॉ सौरभ कुमार पांडेय ED के विशेष लोक अभियोजक भी हैं, जो आगे भी बने रहेंगे। इसी तरह शासकीय अधिवक्ता के लिए दिलमन रतिमिंज, अखिलेश कुमार, अजित सिंह, केशव गुप्ता, संघर्ष पाण्डेय, धीरज वानखेड़े, अरविन्द दुबे, अजय पाण्डेय, मती सुप्रिया उपासने, राहुल तामस्कर, सतीश गुप्ता, रतन पुष्टि, संतोष सोनी, गैरी मुखोपाध्याय, जितेन्द्र वास्तव और राजीव भारत की नियुक्ति की गई है। (Government Lawyers Appointment)

वहीं उप शासकीय अधिवक्ता के लिए सुनीता मानिकपुरी, प्रमोद वास्तव, अतानु घोष, प्रज्ञा पाण्डेय, शैलजा शुक्ला उपासना मेहता, किशन साहू, सुयशधर दीवान, प्रज्ञा वास्तव, आशुतोष पांडेय, अंकुर कश्यप और शालिन सिंह बघेल की नियुक्ति की गई है। जारी आदेश में पैनल लॉयर के लिए नितांश जायसवाल, शैलेन्द्र शर्मा, मोहम्मद राहुल अमीन मेनन, अभिषेक सिंह, लव शर्मा, दीपक कुमार सिंह, आशुतोष शुक्ला, मोनिका सिंह ठाकुर, रिषभ चन्द्र सिंह देव, शुभ्रा वास्तव, अमित वर्मा, स्मृति वास्तव, प्रभा शर्मा, नंद कुमार कश्यप, साक्षी गोयल, आकांक्षा वर्मा, अंकुर कश्यप, यू.पी.एस. साहू, समीर बेहार, सुरेन्द्र देवांगन, प्रदीप सिंह राठौर और विजय बहादुर सिंह की नियुक्ति की गई है। इस तरह 7 अतिरिक्त महाधिवक्ता, 7 उप महाधिवक्ता, 16 शासकीय अधिवक्ता, 12 उप शासकीय अधिवक्ता और 22 पैनल लॉयर की  नियुक्ति की गई है। (Government Lawyers Appointment)

Back to top button
error: Content is protected !!