Google Analytics —— Meta Pixel

छठ आस्था, विश्वास और प्रकृति के प्रति हमारी कृतज्ञता का प्रतीक: राज्यपाल रमेन डेका

Governor Deka on Chhath: राज्यपाल रमेन डेका ने छठ पूजा के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल ने कहा कि सूर्य उपासना का यह पर्व हमें प्रकृति के प्रति प्रेम का संदेश देता है। छठ पूजा सिर्फ एक धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं बल्कि आस्था, विश्वास और प्रकृति के प्रति हमारी कृतज्ञता का प्रतीक भी है। यह पर्व हमारे जीवन में सुख, समृद्धि और शांति का संचार करने का अवसर प्रदान करता है। राज्यपाल ने इस अवसर पर कामना की है कि यह पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में नई ऊर्जा और उमंग का संचार करे। सूर्य देव की कृपा से सभी का जीवन स्वस्थ, समृद्ध और खुशहाल हो।

यह भी पढ़ें:- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र शास्त्री से की मुलाकात, पढ़ें पूरी खबर

वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी उत्तर भारतीय और भोजपुरी समाज समेत सभी प्रदेशवासियों को चार दिवसीय छठ महापर्व के शुभारंभ की बधाई और शुभकामनाएं दी है। CM साय ने कहा कि छठ पूजा 5 नवंबर से नहाय-खाय के साथ शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ में सूर्य उपासना और छठी मईया के पूजन का यह पर्व आगामी 4 दिनों तक धूमधाम से मनाया जाएगा। नहाय-खाय के साथ शुरू होकर यह पर्व खरना, संध्या अर्घ्य, प्रात:कालीन अर्घ्य के साथ समाप्त होगा । उन्होंने छठी मइया से प्रार्थना करते हुए कहा कि छठ पर्व सब के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। (Governor Deka on Chhath)

बांस के सूपा को माना जाता है शुभ

बता दें कि हिंदू धर्म में छठ पूजा का बहुत ज्यादा महत्व होता है। छठ पूजा के दौरान बांस के सूपा को शुभ माना जाता है। बांस एक प्राकृतिक वस्तु है और छठ पूजा में प्रकृति की पूजा की जाती है। इसलिए इस दौरान बांस के सूपा का इस्तेमाल किया जाता है। इसे शुद्ध और पवित्र माना जाता है, इसलिए इसका उपयोग पूजा के लिए किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि छठ पूजा में बांस के सूपा का उपयोग करने से सूर्य देवता प्रसन्न होते हैं, जिससे व्रती महिलाओं को मनचाहा फल प्राप्त होता है। बांस के सूपा के बिना पूजा को अधूरा माना जाता है। बांस के सूप में कई तरह के फल और ठेकुआ रखे जाते हैं। (Governor Deka on Chhath)

Back to top button
error: Content is protected !!