Google Analytics —— Meta Pixel

UP समेत 3 राज्यों में उपचुनाव की बदली तारीख, अब 20 नवंबर को होगी वोटिंग, विपक्ष ने कहा- हारेंगे तो टालेंगे

Bypoll 2024 Date Change: भारतीय चुनाव आयोग ने उत्तरप्रदेश, पंजाब और केरल में होने वाले विधानसभा उपचुनाव की तारीख बदल दी है। EC ने बताया कि तीनों राज्यों की 14 विधानसभा सीटों पर अब 13 नवंबर की जगह 20 नवंबर को मतदान होंगे। वहीं परिणाम 23 नवंबर को ही आएंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक UP की 9, पंजाब की 4 और केरल की एक विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी। कहा जा रहा है कि तारीखों में बदलाव भाजपा, कांग्रेस, RLD और बसपा की मांग पर की गई है।

यह भी पढ़ें:- छठ आस्था, विश्वास और प्रकृति के प्रति हमारी कृतज्ञता का प्रतीक: राज्यपाल रमेन डेका

पार्टियों का कहना था कि 15 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा और गुरुनानक देवजी का प्रकाश पर्व है। वहीं केरल में 13 से 15 नवंबर तक कलपाथि रास्थोलसेवम मनाया जाएगा, जिससे वोटिंग पर असर पड़ता है। हालांकि कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने उपचुनाव की तारीख बदलने पर BJP पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हार जो है वे 13 को हो या 20 को… जब पहले चुनाव की तारीख तय की जा रही थी तब कैलेंडर नहीं देखा गया?… भाजपा हार रही है इसलिए थोड़ा और समय ले रहे हैं। उत्तरप्रदेश की 9 सीटों पर हमारा INDIA गठबंधन जीतेगा। (Bypoll 2024 Date Change)

सांसद संजय सिंह ने उठाए सवाल

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की सहूलियत के अनुसार चुनाव कार्यक्रम तय किया जा रहा है? जब तक PM मोदी और CM योगी अपने उद्घाटन पूरे नहीं कर लेते, तब तक चुनाव की तारीखें घोषित नहीं होती और जब उन्हें सुविधाजनक नहीं होता तो UP उपचुनाव की तारीखें बढ़ा दी जाती है। ऐसे फैसले लोकतंत्र की निष्पक्षता पर सीधा सवाल उठाते हैं। जनता की आवाज के लिए हम एकजुट हैं। (Bypoll 2024 Date Change)

हारेंगे तो टालेंगे: सांसद अखिलेश यादव 

वहीं सपा अध्यक्ष और लोकसभा सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि टालेंगे तो और भी बुरा हारेंगे। पहले मिल्कीपुर का उपचुनाव टाला, अब बाकी सीटों के उपचुनाव की तारीख, भाजपा इतनी कमजोर कभी न थी। दरअसल बात ये है कि उप्र में ‘महा-बेरोजगारी’ की वजह से जो लोग पूरे देश में काम-रोजगार के लिए जाते हैं, वो दिवाली और छठ की छुट्टी लेकर उप्र आए हुए हैं और उपचुनाव में भाजपा को हराने के लिए वोट डालने वाले थे। जैसे ही भाजपा को इसकी भनक लगी, उसने उपचुनावों को आगे खिसका दिया, जिससे लोगों की छुट्टी खत्म हो जाए और वो बिना वोट डाले ही वापस चले जाएं। ये भाजपा की पुरानी चाल है? हारेंगे तो टालेंगे। बता दें कि 20 नवंबर को ही महाराष्ट्र विधानसभा की 288 और झारखंड की 38 सीटों पर चुनाव होंगे। इसके अलावा महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा और उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव है। (Bypoll 2024 Date Change)

Back to top button
error: Content is protected !!