Firing outside Raipur Central Jail : रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर आदतन अपराधी पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी धरे गए, शहर से भागने की फिराक में थे दोनों

Firing outside Raipur Central Jail : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की सेंट्रल जेल के बाहर कुछ बदमाश एक आदतन अपराधी पर दो राउंड गोली फायर कर फरार हो गए थे। इस मामले में रायपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को रायपुर और दुर्ग की सीमा से गिरफ्तार किया है।

दोनों शहर छोड़ने की फिराक में थे, लेकिन इससे पहले ही उन्हें पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किये गए कट्टे को भी बरामद किया है।

यह भी पढ़े :- UP समेत 3 राज्यों में उपचुनाव की बदली तारीख, अब 20 नवंबर को होगी वोटिंग, विपक्ष ने कहा- हारेंगे तो टालेंगे

पुलिस के मुताबिक, इस वारदात में इन दो आरोपियों के साथ अन्य बदमाश भी शामिल थे, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उनका नाम शेख शाहनवाज उर्फ शानू महाराज (उम्र 25 साल) और दूसरे का नाम शाहरूख (उम्र 19 साल) है। वहीं इस वारदात (Firing outside Raipur Central Jail) में शामिल एक और आरोपी फरार है, जिसका नाम हीरा छुरा है। यह तीनों आरोपी मौदहापारा के रहने वाले है।

यह भी पढ़े :- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र शास्त्री से की मुलाकात, पढ़ें पूरी खबर

जानकारी के मुताबिक, गोलीबारी(Firing outside Raipur Central Jail) में घायल शेख साहिल जेल में बंद अपने भाई से मिलने के लिए अपने पूरे परिवार के साथ रायपुर सेंट्रल जेल पहुंचा था। मुलाकात के बाद बाहर निकलते ही हमलावरों में शामिल एक युवक उससे बातचीत करने लगा। इसी दौरान दूसरे युवक ने गोली चला दी।

Back to top button
error: Content is protected !!