हर-घर तिरंगा अभियान में सभी लोग उत्साह से लें भाग: राज्यपाल रमेन डेका

Governor on Tiranga Abhiyan: राज्यपाल रमेन डेका ने सभी नागरिकों से हर घर तिरंगा अभियान में उत्साह से भाग लेने की अपील की है। उन्होंने देश और प्रदेश के नागरिकों से आग्रह किया है कि अपने घरों में तिरंगा फहराएं। साथ ही स्वतंत्रता दिवस को सम्मान और गर्व के साथ मनाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘हर घर तिरंगा अभियान’ में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके आह्वान पर यह अभियान आजादी के 75 साल पूरा होने पर अमृत महोत्सव के तहत शुरू किया गया था। राज्यपाल ने कहा कि यह अभियान, देश भक्ति और एकता की भावना को मजबूत करेगा और राष्ट्रीय पर्व की गरिमा बढ़ाएगा।
यह भी पढ़ें:- पहाड़गांव और कुमेली जलप्रपात पर्यटन क्षेत्र के रूप में होगा विकसित, मिलेंगी ये सुविधाएं
इस महाअभियान से न सिर्फ तिरंगे के प्रति हमारा व्यक्तिगत जुड़ाव मजबूत होगा, बल्कि राष्ट्र निर्माण की भावना भी सुदृढ़ होगी। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर देश के उन महान स्वतंत्रता सेनानियों को भी याद करते हुए उनसे प्रेरणा लें और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत गरियाबंद जिले में भी हर घर तिरंगा कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है।। इसके तहत 15 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह का आयोजन कर विविध गतिविधियों का क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत सभी नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। (Governor on Tiranga Abhiyan)

इसी कड़ी में जिले के विभिन्न स्थानों में तिरंगा यात्राएं और तिरंगा रैलियों का आयोजन किया गया। इसमें सभी वर्ग के लोगों ने सहर्ष भाग लिए। गरियाबंद शहर में जनपद पंचायत कार्यालय से ग्राम पंचायत मजरकट्टा तक तिरंगा रैली निकाली गई। इस दौरान आम नागरिक, युवा और अधिकारी कर्मचारियों ने मोटर साइकिलों में तिरंगा झंडा लेकर जय हिंद के नारे के साथ आजादी के पलों को याद किया। साथ ही लोगों को देशभक्ति की भावना के साथ अपने घरों में तिरंगा लगाने को प्रेरित किया। इस दौरान एसडीएम विशाल महाराणा, जनपद अध्यक्ष लालिमा ठाकुर, जनपद उपाध्यक्ष प्रवीण यादव और जनपद सीईओ अमजद जाफरी ने लोगों को तिरंगा शपथ भी दिलाया। (Governor on Tiranga Abhiyan)



