Google Analytics —— Meta Pixel

ग्रैंड ग्रुप चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने रायपुर व भिलाई में किया ध्वजारोहण

ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन एवं छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने प्रदेश वासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

रायपुर/भिलाई। देशभर में 77वां गणतंत्र दिवस उत्साह और गर्व के साथ मनाया जा रहा है। इस दिन के साथ ही भारतीय संविधान के लागू होने के 76 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर देशभर में कई तरह के कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसी क्रम में ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन एवं छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव व यूनियन क्लब के अध्यक्ष गुरुचरण सिंह होरा ने रायपुर के VIP रोड स्थित होटल ग्रैंड इम्पीरिया, मोतीबाग स्थित यूनियन क्लब, पंडरी स्थित ग्रैंड विजन कार्यालय के बाद भिलाई के सुपेला स्थित प्रियदर्शिनी परिसर में ग्रैंड विजन कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस दौरान मौजूद सभी लोगों ने मिलकर राष्ट्रगान गाया।

यह भी पढ़े :- संविधान के मूल्यों को अपनाएँ, यही सच्ची राष्ट्र सेवा – विधायक इन्द्र साव

इस अवसर पर चेयरमैन होरा ने ग्रैंड परिवार से जुड़े सभी अधिकारी- कर्मचारियों, केबल ऑपरेटरों, ब्रॉडकास्टरों, खेल संगठनों के पदाधिकारियों और सभी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ग्रैंड विजन के सभी कार्यालय में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह एक राष्ट्रीय पर्व है, जिसे हमें दिवाली, होली और ईद की तरह मिल-जुलकर मनाना चाहिए।”

ग्रैंड ग्रुप चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा
ग्रैंड ग्रुप चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा

उन्होंने आगे कहा कि गणतंत्र दिवस हमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस, डॉ. भीमराव अंबेडकर और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जैसे महान नेताओं की दूरदर्शिता, संघर्ष और योगदान को याद करने का अवसर देता है। 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान के लागू होने के साथ ही देश ने अपने स्वयं के लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में नई पहचान प्राप्त की। यह दिन हमें संविधान के मूल्यों को अपनाकर देश के विकास में अपना योगदान देने की प्रेरणा देता है।

ध्वजारोहण कार्यक्रम में ग्रैंड विजन के वरिष्ठ पदाधिकारी अमोल गारुड़ी, हितेश व्यास, संदीप कौर गुम्बर, कौशिक दत्ता, घनश्याम पंजवानी, HR लोकेश बिसेन, तान्या वाधवानी, मोहम्मद, अरुण समेत ग्रैंड विजन, ग्रैंड ब्रॉडबैंड और ग्रैंड न्यूज़ के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

यूनियन क्लब में गिरीश अग्रवाल, अतुल शुक्ला, दीपक दुबे, अवतार सिंह जुनेजा समेत अन्य पदाधिकारी और खिलाड़ी मौजूद रहे।

भिलाई में भिलाई ब्यूरो चीफ रत्नाकर अल्वा, केबल ऑपरेटर नजमी खान, अकरम खान, संग्राम सिंह, अभिनंदन सिंह, योगेश साहू, आफताब, दिनेश जांगड़े मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!