CG Loksabha Election 2nd Phase Voting: छत्तीसगढ़ की 3 लोकसभा सीटों के लिए आज हो रहा है मतदान, महासमुंद में सबसे ज्यादा कैंडिडेट्स, राजनांदगांव में कांटे की टक्कर

CG Loksabha Election 2nd Phase Voting: छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का मतदान राजनीतिक दृष्टिकोण से काफी अहम है। आज 26 अप्रैल को राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद लोकसभा सीट में चुनाव होने जा रहा है। इनमें राजनांदगांव लोकसभा सीट पर सबकी निगाहें टिकी हुई है क्योंकि कांग्रेस के टिकट पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनाव लड़ रहे हैं। भूपेश का मुकाबला भाजपा नेता व मौजूदा सांसद संतोष पांडेय से है।

दूसरे फेज में छत्तीसगढ़ की तीन लोकसभा सीटों के लिए आज वोटिंग जारी है। पहले फेज में 19 अप्रैल को केवल एक सीट बस्तर लोकसभा पर वोटिंग हुई थी। आज 26 अप्रैल को महासमुंद, राजनांदगांव और कांकेर लोकसभा सीट पर वोट डाले जाएंगे। निर्वाचन आयोग की तैयारी पूरी है। निर्वाचन आयोग ने अपील की है कि नागरिक अपने मतदान का इस्तेमाल करें। लोगों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की है। दूसरे फेज के लिए बुधवार को चुनाव प्रचार थम गया था। राजनांदगांव लोकसभा सीट पर सभी की निगाहें हैं। इस सीट से पूर्व सीएम भूपेश बघेल चुनाव लड़ रहे हैं।

राजनांदगाव, महासमुंद, कांकेर लोकसभा सीटों के लिए आज वोटिंग हो रही है। इसके लिए कुल 6565 मूल मतदान केंद्र और 2 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। निर्वाचन आयोग का कहना है कि पिछले लोकसभा चुनाव से इस बार 7 फीसदी मतदाता बढ़े हैं। महासमुंद में 17 प्रत्याशी मैदान में हैं। राजनांदगाव में 15 और कांकेर लोकसभा सीट में 9 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

यह भी पढ़े : आज छत्तीसगढ़ आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, 4 दिन के अंदर दूसरा दौरा

कहां कितने बजे तक होगी वोटिंग

छत्तीसगढ़ के तीनों लोकसभा सीटों में 24 विधानसभा शामिल हैं। जिसमें सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। राजनांदगाव लोकसभा के मोहला मानपुर विधानसभा सीट में सुबह 7 से 3 बजे तक वोटिंग होगी। महासमुंद के बिंद्रानवागढ़ के 9 मतदान केंद्र में 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक वोटिंग होगी है। नक्सल प्रभावित कांकेर लोकसभा सीट की कांकेर और कोंडागाव विधानसभा में सुबह 7 से 3 बजे तक मतदान होगा। 55 मतदान केंद्रों को सुरक्षा के कारणों से दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। चुनाव आयोग ने बताया कि इस बार 1 लाख 62 हजार 624 वोटर्स पहली बार वोट करेंगे। 15 मतदान केन्द्रों के मतदान कर्मियों को हेलिकॉप्टर के माध्यम से पोलिंग बूथ तक पहुंचाया गया है। (CG Loksabha Election 2nd Phase Voting)

Related Articles

Back to top button