Gujarat Himachal Pradesh Election : गुजरात और हिमाचल प्रदेश चुनाव की तारीखों का ऐलान आज, चुनाव आयोग करेगी प्रेस कांफ्रेंस

Gujarat Himachal Pradesh Election : चुनाव आयोग ने आज शुक्रवार को दोपहर तीन बजे एक प्रेस कांफ्रेंस करने की जानकारी दी है। चुनाव आयोग इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव (Gujarat Himachal Pradesh Election) की तारीखों का ऐलान करेगा। इन दोनों राज्यों में विधानसभा का पिछला चुनाव 2017 में कराया गया था।

यह भी पढ़ें : Jio Recharge Plan : Jio ने अपने यूजर्स को दिया बड़ा झटका, बंद कर दिए 12 रिचार्ज प्लान

गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा सीटें

गुजरात विधानसभा में 182 सीटें और हिमाचल प्रदेश की विधानसभा में 68 सीटें हैं। इन दोनों राज्यों में अभी बीजेपी सरकार चला रही है। ऐसे में इस बार वह अपनी सत्ता बचाने के लिए चुनावी समर में उतरेगी। दोनों ही राज्यों में कांग्रेस मुख्य विपक्षी पार्टी है। लेकिन इस बार इन राज्यों में आम आदमी पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ रही है। पंजाब के विधानसभा चुनाव में मिली जीत से उसके हौंसले बुलंद हैं।

गुजरात चुनाव के तारीख की संभावना कम

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुजरात में चुनाव की तारीख के ऐलान की संभावना कम है। बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग की टीम चार दिन के लिए गुजरात दौरे पर जाने वाली है। गुजरात में चुनाव तारीखों का ऐलान दिवाली के बाद किया जा सकता है।

गुजरात विधानसभा में कुल 182 सीटें हैं. बहुमत के लिए 92 सीटें जरूरी होती हैं। यहां पिछली बार दो चरणों में 9 दिसंबर और 14 दिसंबर 2017 को मतदान कराया गया था। इसमें बीजेपी ने कुल 99 सीटों पर जीत का परचम लहराया था। वहीं कंग्रेस के खाते में 77 सीटें और अन्य पार्टियों को 6 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। गुजरात सरकार का कार्यकाल 18 फरवरी 2023 को खत्म हो रहा है।

यह भी पढ़ें : Flight Bomb Threat : मॉस्को से इंडिया आ रही फ्लाइट में मिली बम की सूचना, दिल्ली में हुई लैंडिंग

Gujarat Himachal Pradesh Election : हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव

हिमाचल प्रदेश में वर्तमान में बीजेपी की सरकार है। उसका कार्यकाल 8 जनवरी 2023 को खत्म हो रहा है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में कुल 68 सीटें हैं। हिमाचल प्रदेश में 2017 में सिर्फ एक चरण में नौ नवंबर को मतदान हुआ था। साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 44 सीटों पर जीत हासिल की थी।

Related Articles

Back to top button