Google Analytics —— Meta Pixel

बिलासपुर के गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में बवाल, हिंदू छात्रों को नमाज पढ़ाने का आरोप

Guru Ghasidas University: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर स्थित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय फिर विवादों में घिर गया है। दरअसल, विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना यानी NSS कैंप में हिंदू छात्रों ने जबरन नमाज पढ़वाने का आरोप लगाया है। साथ ही इसकी लिखित शिकायत कोनी थाने में दर्ज कराई है। जानकारी के मुताबिक सेंट्रल यूनिवर्सिटी के NSS इकाई की ओर से कोटा ब्लॉक के वनांचल क्षेत्र शिवतराई में 26 मार्च से 1 अप्रैल 2025 तक कैंप का आयोजन किया गया था, जिसमें कुल 159 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। छात्रों का आरोप है कि 30 मार्च को ईद के दिन कैंप में सभी स्टूडेंट्स से नमाज अदा कराई गई। जबकि सिर्फ 4 छात्र ही मुस्लिम थे। बाकी 155 स्टूडेंट हिंदू थे।

यह भी पढ़ें:- National Herald Case : नेशनल हेराल्ड केस में ED का ऐक्शन, सोनिया-राहुल गांधी के खिलाफ दायर की चार्जशीट

छात्रों ने विश्वविद्यालय के NSS कोऑर्डिनेटर और प्रोग्राम ऑफिसर पर आरोप लगाया है। साथ ही कहा है कि उन्होंने जबरदस्ती धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए मजबूर किया। कैंप में मौजूद कई छात्र असहज महसूस कर रहे थे, जिसका विरोध करने पर धमकी दी गई। स्टूडेंट्स ने कहा कि कैंप में हिंदू छात्रों को मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए यह तरीका अपनाया गया था। इस बहाने उनका ब्रेन वॉश भी किया गया। छात्रों के मुताबिक विरोध करने पर उन्हें सर्टिफिकेट नहीं देने की चेतावनी दी गई थी। छात्रों ने प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. बसंत कुमार, कोआर्डिनेटर दिलीप झा समेत स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। (Guru Ghasidas University)

छात्रों ने बताया कि जब NSS कैंप में रोज सुबह योगा क्लास लगाया जाता था, तब हिंदू छात्रों को नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया जाता था। छात्रों ने नमाज पढ़ने का विरोध भी किया, लेकिन प्रोग्राम ऑफिसर और कोआर्डिनेटर उन्हें डराते-धमकाते रहे। साथ ही अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के साथ ही सर्टिफिकेट नहीं देने की चेतावनी देते रहे। छात्रों ने कहा कि 31 मार्च को ईद उल फितर था। इस बीच कोऑर्डिनेटर ने अचानक से चारों मुस्लिम छात्रों को मंच पर बुलाया और बाकी छात्रों को नमाज अदा करने की प्रक्रिया बताने को कहा। इसके बाद उनकी तरह जस का तस दोहराने और सीखने का आदेश दिया। (Guru Ghasidas University)

NSS समन्वयक दिलीप झा हटाए गए

स्टूडेंट्स ने बताया कि NSS कैंप के दौरान उनका मोबाइल जमा करा लिया गया था, ताकि वो इसका वीडियो और फोटो न बना सके। यही वजह है कि उनके पास इस घटना का कोई रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है। इस दौरान छात्रों को नमाज पढ़ने के तरीके भी सिखाए गए। वहीं मामले तूल पकड़ने पर गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने NSS समन्वयक दिलीप झा को हटा दिया है। साथ ही फैक्ट फाइंडिंग टीम का गठन किया है, जिन्हें 24 घंटे के अंदर जांच रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने कहा कि रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (Guru Ghasidas University)

Back to top button
error: Content is protected !!