CM भूपेश ने बलौदाबाजार को दी विकास की सौगात, सरोरा, पुरैना-खपरी में किया ये ऐलान

CM Bhupesh in Balodabazar: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बलौदाबाजार जिले के ग्राम सरोरा और बलौदाबाजार विकासखण्ड के ग्राम पुरैना खपरी में आम जनता से भेंट-मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कई घोषणाएं भी की। साथ ही जिले को विकास की सौगात दी। इसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर बलौदाबाजार में विभिन्न समाज और संगठनों के प्रतिनिधिमंडल से भेंट-मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान सभी समाज के प्रतिनिधियों से उनकी मांगों और स्थानीय समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। 

यह भी पढ़ें:- दर्दनाक हादसा : गरियाबंद में बाइक और ट्रक की हुई भिड़ंत, बाइक सवार की मौके पर मौत

सरोरा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणाएं

  •     सरोरा से परसदा तक और सरोरा से बिनैका तक पक्की सड़क बनाई जायेगी।
  •     सरोरा स्वास्थ्य केंद्र में संचालित 01 बिस्तर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में 03 अतिरिक्त बिस्तरों की स्वीकृति दी जायेगी।
  •     एनएच मार्ग सांकरा से तिल्दा तक 12 किमी सड़क का जीर्णोद्धार एवं चौड़ीकरण करवाया जायेगा।
  •     सासाहोली हाई स्कूल का उन्नयन कर हायर सेकेंडरी बनाया जायेगा। (CM Bhupesh in Balodabazar)
  •     तिल्दा हॉस्पिटल के मातृ एवं शिशु कल्याण वार्ड के लिये 50 बिस्तर के नये भवन का निर्माण करवाया जायेगा।
  •     कोहका कॉलेज तिल्दा नेवरा में एमएससी साइंस ग्रुप एवं कला संकाय में भूगोल की कक्षा प्रारंभ की जायेगी।
  •     तिल्दा बस्ती वार्ड नंबर 19 के बड़े तालाब का सौंदर्यीकरण, गहरीकरण एवं पचरी निर्माण का कार्य करवाया जायेगा।
  •     जोता से भुरसुदा रोन रनबोर मेला स्थल रोड का निर्माण किया जायेगा।
  •     ताराशिव में हायर सेकेण्डरी स्कूल की घोषणा।
  •     सदमावा-कोटा मार्ग निर्माण की घोषणा। (CM Bhupesh in Balodabazar)
  •     निनवा साहू समाज के लिए 5 लाख रूपए की घोषणा।
  •     तरपोंगी रंगमंच हाई स्कूल के लिए 10 लाख रूपए की घोषणा ।
  •     खम्हरिया में मिडिल स्कूल की घोषणा। (CM Bhupesh in Balodabazar)

पुरैना-खपरी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणाएं

  •     पुरैना खपरी की प्राथमिक शाला का माध्यमिक शाला में उन्नयन।
  •     पुरैना खपरी में सर्व समाज के लिये भवन का निर्माण कराया जायेगा।
  •     पड़कीडीह-रावन हिरमी सड़क का निर्माण करवाया जायेगा।
  •     ग्राम हिरमी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला जायेगा। (CM Bhupesh in Balodabazar)
  •     लटुआ एवं सलौनी के हाईस्कूल का हायर सेकेंडरी में उन्नयन किया जायेगा।
  •     हथबंद में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोला जायेगा। (CM Bhupesh in Balodabazar)
  •     शासकीय दाऊ कल्याण महाविद्यालय बलौदाबाजार में नवीन भवन निर्माण करवाया जायेगा।
  •     बलौदाबाजार-हिसदा बायपास मार्ग 7 किलोमीटर लंबी रोड का निर्माण के लिए 17.61 करोड़ रूपए की राशि से बनाया जाएगा।
  •     मुख्यमंत्री ने वैजयंती के अनुरोध पर उन्हें इलाज के लिए 01 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की।

बलौदाबाजार में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणाएं

  •     बलौदाबाजार स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मनोहर वैष्णव स्कूल में उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
  •     श्री गणेशशंकर बाजपेयी हाई स्कूल के भवन का निर्माण कराया जाएगा।
  •     बलौदाबाजार में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रेस क्लब भवन निर्माण के लिए 20 लाख रूपए की स्वीकृति। (CM Bhupesh in Balodabazar)

Related Articles

Back to top button