Google Analytics —— Meta Pixel

दर्दनाक हादसा : गरियाबंद में बाइक और ट्रक की हुई भिड़ंत, बाइक सवार की मौके पर मौत

Gariaband News : गरियाबंद थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। गरियाबंद में एक बाइक और ट्रक की की भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। 

यह भी पढ़ें : भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के लिए बलौदाबाजार पहुंचे सीएम भूपेश, क्षेत्र के विकास के लिए दी अनेक सौगातें

Gariaband News : कैसे हुआ हादसा

बता दें कि 28 वर्षीय चम्पेश्वर धुर्व उर्फ़ चम्पू निवासी आलेखुटा अपने जीजा छबीलाल धुर्व के यहां अपने निजी काम से आया था। मिली जानकारी के अनुसार चंपू अपने जीजा के साथ आज दोपहर धिकुड़िया से गारियबंद शोरूम से गाड़ी ख़रीद कर अपने गांव जा रहा था। तभी गरियाबंद रायपुर नेशनल हाईवे में पैंटोरा के समीप रायपुर से आ रही ट्रक से उसकी मोटर साइकिल की भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि जिसमें चम्पेश्वर धुर्व की मौके पर ही मौत हो गई। (Gariaband News)

Gariaband News

यह भी पढ़ें : आउटसाइड पार्किंग में कार पार्क करते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो हो सकता है बड़ा नुकसान

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार मृत युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरियाबंद ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने चम्पेश्वर धुर्व को मृत घोषित कर दिया। मृतक चम्पेश्वर धुर्व के मोबाइल से परिजनों को सूचना दी जा रही है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। टक्कर मारने वाले ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। (Gariaband News)

यह भी पढ़ें : श्रद्धा और रणबीर कपूर की रोमांटिक कॉमेडी ‘तू झूठी मैं मक्कार’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए फिल्म कब देगी थिएटरों में दस्तक

गरियाबंद में एक बाइक और ट्रक की की भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार मृत युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरियाबंद ले जाया गया। 

Back to top button
error: Content is protected !!