Google Analytics —— Meta Pixel

चाइनीस मांझे से मासूम की मौत पर हाईकोर्ट सख्त, मुख्य सचिव को भेजा नोटिस

HC on Chinese Manjha: रायपुर में चाइनीस मांझे से 7 साल के बच्चे की मौत हो गई है। जबकि महिला वकील घायल हो गई है, जिस पर बिलासपुर हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान  लिया है। साथ ही कड़ी नाराजगी जाहिर की है। वहीं राज्य सरकार के मुख्य सचिव से मामले को लेकर जवाब मांगा है। मुख्य न्यायाधीश रमेश कुमार सिन्हा और न्यायाधीश रविन्द्र कुमार अग्रवाल की डबल बेंच ने सुनवाई के दौरान कहा कि ये बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण और खतरनाक है।

यह भी पढ़ें:- मेहनतकश किसानों को सक्षम बनाने में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और कृषि वैज्ञानिकों का अहम योगदानः मंत्री नेताम

HC ने पूछा कि राज्य सरकार के प्रतिबंध के नोटिफिकेशन के बावजूद कैसे बाजार में मांझा उपलब्ध हो रहा है ? क्यों इस अधिनियम का पालन नहीं करवाया जा सका है ? क्या मुआवजा दिया गया है ? एक 7 साल के बच्चे की जान चली गई और एक महिला अधिवक्ता घायल है। क्यों राज्य सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। कोर्ट ने जवाब मांगा है कि कैसे बाजार में चाइनीस धागा और मांझा उपलब्ध हो रहा है। इस पूरे मामले में पूर्व में हुई घटनाओं के बारे में भी जवाब मांगा गया है। (HC on Chinese Manjha)

7 साल के बच्चे की हुई मौत, महिला वकील घायल

दरअसल, राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका में 19 जनवरी को 7 साल का बच्चा अपने पापा के साथ बाइक में बैठकर गार्डन जा रहा था। इस दौरान चाइनीस मांझा उसके गले में फंस गया और बच्चा लहुलुहान हो गया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। वहीं राजधानी के देवेंद्र नगर में एक महिला वकील भी चाइनीस मांजे की शिकार होकर घायल हो गई। दोनों मामले को गंभीरता से लेते हुए कोर्ट ने इसे जनहित याचिका मानकर सुनवाई की। मामले की अगली सुनवाई 29 जनवरी 2025 को तय की गई है। (HC on Chinese Manjha)

Back to top button
error: Content is protected !!