Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ की जर्जर सड़कों पर हाईकोर्ट सख्त, NIT रिपोर्ट देने के लिए सरकार को 2 हफ्ते का समय

HC on Dilapidated Road: छत्तीसगढ़ में सड़कों की खस्ताहाल स्थिति को लेकर दायर जनहित याचिकाओं पर 20 नवंबर को बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के सचिव ने कोर्ट को बताया कि NIT रायपुर की रिपोर्ट मिलने में देरी के कारण कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का काम अटका हुआ है। इस पर चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु की डिवीजन बेंच ने राज्य सरकार को दो हफ्ते के भीतर रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया। बिलासपुर शहर में पेंड्रीडीह से नेहरू चौक तक लगभग 15 किलोमीटर लंबी सड़क पर कई स्थानों पर बड़े पैमाने पर दरारें बन चुकी हैं।

यह भी पढ़ें:- दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जोहान्सबर्ग में G20 शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

इस सड़क का निर्माण एनएचएआई ने कंक्रीट रोड के रूप में कराया था। निर्माण के बाद इसे शहर सीमा के अंदर होने के कारण पीडब्ल्यूडी को हैंडओवर कर दिया गया। PWD के कई बार मरम्मत के बाद भी समस्या खत्म नहीं हुई। विशेषज्ञों का कहना है कि कंक्रीट सड़क में दरारें आने के बाद सिर्फ भराई पर्याप्त नहीं होती, पूरे पैनल को हटाकर नया पैनल डालना पड़ता है, लेकिन सालों से सिर्फ दरारें भरकर मरम्मत का काम चलाया जा रहा है। राज्य सरकार ने हाईकोर्ट को बताया कि सुधार कार्यों के लिए तकनीकी रिपोर्ट NIT रायपुर से मांगी गई है। हालांकि रिपोर्ट समय पर नहीं मिलने से आगे की कार्रवाई में देरी हो रही है।

PWD ने भेजे दो रिमाइंडर

PWD बिलासपुर (डिवीजन-1) के कार्यपालन अभियंता ने 28 अक्टूबर और 11 नवंबर को NIT रायपुर को रिमाइंडर भेजे थे। इन पत्रों की प्रतियां भी कोर्ट में प्रस्तुत की गई। सुनवाई के दौरान बताया गया कि हाईकोर्ट के निर्देशों के पालन में 7 नवंबर से रतनपुर स्थित महामाया मंदिर के आसपास सड़क मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। इसके फोटो और संबंधित दस्तावेज भी कोर्ट में सौंपे गए। साथ ही 10 नवंबर को दिए गए आदेश के अनुसार 1,000 रुपए रजिस्ट्री में जमा करने की जानकारी भी कोर्ट को दी गई। (HC on Dilapidated Road)

सभी जर्जर सड़कों का पूरा ब्योरा दें: हाईकोर्ट 

राज्य सरकार ने NIT रिपोर्ट और आगे की कार्रवाई के लिए दो हफ्ते का समय मांगा है। वहीं मामले में नियुक्त न्यायमित्र ने कहा कि वे जल्द ही राज्यभर में जर्जर सड़कों पर विस्तृत रिपोर्ट पेश करेंगे। उन्होंने बताया कि कई स्थानों पर सड़कें अत्यंत खराब स्थिति में हैं, जिन पर सरकार को तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता है। बता दें कि कई राज्यों की सड़क इतनी जर्जर हो चुकी है कि लोग आए दिन हादसों के शिकार हो रहे हैं। इसके लिए कई जिलों में प्रदर्शन तक किया गया। (HC on Dilapidated Road)

Back to top button
error: Content is protected !!