Fake IPS News : 2 लाख रुपए लेकर, वर्दी पहनाकर बोला- जाओ अब तुम IPS हो, फिर ….
Fake IPS News : बिहार के जमुई में गिरफ्तार फर्जी आईपीएस मिथलेश ने नया खुलासा किया है. उसने कहा कि मनोज सिंह नामक शख्स ने 2 लाख रुपये लेकर उसके शरीर का नाप लिया और आईपीएस की वर्दी, आईपीएस का बैच और नकली पिस्टल थमा दिया. इसके बाद मनोज सिंह ने कहा, जाओ अब तुम IPS बन गए हो. इसके बाद उसने दहेज में मिले 2 लाख की बाइक से अपने घर गया और अपनी मां से आशीर्वाद लिया. मगर, अगले दिन पकड़ा गया.
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : विधानसभा और लोकसभा में नकारे जाने के बाद कांग्रेस ने निराशा: अरुण साव
‘मैं आईपीएस हूं
युवक लखीसराय के हलसी थाना के गोवर्धन बीघा धीरा गांव का है. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने युवक को सिकंदरा जिला परिषद अध्यक्ष आवास के पास से गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक वह सिकंदरा चौक के आसपास था. इसी दौरान उसे पकड़ने गयी तो बोला कि ‘मैं आईपीएस हूं’, इसके बाद पुलिस उसे पकड़ कर थाना ले आयी. इसको लेकर एसडीपीओ सतीश सुमन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी किया है. (Fake IPS News )
वर्दी के साथ पिस्टल भी मिला
मीडिया के सवाल पर युवक ने कई खुलासे किए. उसने बताया कि मनोज सिंह नामक शख्स ने कहा था कि दो लाख रुपए दो तो तुम्हें आईपीएस बना दूंगा. युवक कहीं से व्यवस्था कर एक महीने पहले दो लाख रुपए दे दिया था. बदले में मनोज सिंह ने शुक्रवार की सुबह 4 बजे खैरा चौक पर सरकारी स्कूल के पास युवक को एक वर्दी और एक पिस्टल दे दी. कहा कि जाओ बहुत जल्द तुम्हें यह भी बता दिया जाएगा कि ड्यूटी कहां करना है.

ऐसे ठगा गया 19 साल का मिथलेश
दरअसल, 19 साल का मिथलेश कुमार लखीसराय जिला के हलसी थाना क्षेत्र के गोवर्धन बीघा गांव का रहना वाला है. फर्जी आईपीएस के रुप में गिरफ्तार युवक मिथिलेश कुमार ने बताया कि खैरा इलाके के मनोज सिंह नाम के एक व्यक्ति ने उसे पुलिस में नौकरी लगाने का ऑफर दिया था और इस एवज में उससे दो लाख तीस हजार रुपये की मांग की गई थी. इसके लिए मिथलेश ने अपने मामा से दो लाख रुपये लेकर मनोज सिंह को दिया ताकि उसकी नौकरी पुलिस में लग जाए।
जमुई एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया, ‘ सिकंदरा थाना इलाके से एक युवक मिथलेश मांझी को आईपीएस की वर्दी में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है. जल्द ही सूचना साझा की जाएगी । (Fake IPS News )



